ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

किशनगंज थानाध्यक्ष को अकेला छोड़ भागने वाले साथी पुलिसकर्मियों पर एक्शन, 7 पुलिसवाले सस्पेंड

PATNA : मॉब लिंचिंग का शिकार हुए किशनगंज के टाउन थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार को अकेला छोड़ने वाले उनके साथी पुलिसकर्मियों पर एक्शन हुआ है। इस मामले में थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार को अके

किशनगंज थानाध्यक्ष को अकेला छोड़ भागने वाले साथी पुलिसकर्मियों पर एक्शन, 7 पुलिसवाले सस्पेंड
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : मॉब लिंचिंग का शिकार हुए किशनगंज के टाउन थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार को अकेला छोड़ने वाले उनके साथी पुलिसकर्मियों पर एक्शन हुआ है। इस मामले में थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार को अकेला छोड़ कर भाग निकलने वाले 7 पुलिसकर्मियों के ऊपर गाज गिरी है। लापरवाही बरतने के आरोप में सर्किल इंस्पेक्टर मनीष कुमार समेत 7 पुलिसकर्मियों को सस्पेंड कर दिया गया है।


पूरी घटना की जानकारी लेने के बाद आईजी के निर्देश पर एसपी ने यह बड़ी कार्रवाई की है। आपको बता दें कि शनिवार को जब दिवंगत थानाध्यक्ष का पार्थिव शरीर गार्ड ऑफ ऑनर देने के बाद परिजनों को सौंपा गया तो उन्होंने नाराजगी जताई थी। किशनगंज के टाउन थानाध्यक्ष अश्विनी कुमार की हत्या के बाद गुस्साए परिजनों ने आरोप लगाया था कि साजिश के तहत उनकी हत्या कराई गई। उनका आरोप था कि जो पुलिस पदाधिकारी और सिपाही उनके साथ छापेमारी के लिए गए थे आखिर वह कैसे बच गए जबकि अश्विनी कुमार भीड़ के हत्थे चढ़ गए। इसके बाद आईजी ने इस पूरे मामले की विस्तृत रिपोर्ट तलब की और अब एसपी को 7 पुलिसकर्मियों के ऊपर कार्रवाई का निर्देश दिया। 


अश्विनी कुमार के परिजन का आरोप लगा रहे हैं कि हत्या का केस पश्चिम बंगाल में दर्ज किया गया है लेकिन बंगाल पुलिस से उन्हें न्याय की उम्मीद नहीं है। इसलिए केस किशनगंज थाने में ट्रांसफर कराने की परिजनों ने मांग रखी है। परिजनों ने अश्विनी कुमार के साथी पुलिसकर्मियों की कार्यशैली पर संदेह जताया है। आईजी ने उन्हें आश्वासन दिया था कि जो कोई भी इससे पूरे कांड में शामिल है सभी की गिरफ्तारी होगी और उन्हें सजा दिलाई जाएगी। अब इस मामले में 7 पुलिसकर्मियों के निलंबन की बड़ी कार्रवाई हुई है।

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें