ब्रेकिंग
छपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावनाछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

किशनगंज के कांग्रेस सांसद मो.जावेद का बेतिया में गजब स्वागत, कार्यकर्ताओं ने पहना दिया BJP की टोपी

'कमल' भारतीय जनता पार्टी (BJP) का चुनाव चिन्ह है। जो टोपी कांग्रेस के सांसद को पहनाया गया उस पर कमल का निशान था। जिसे देखते ही वहां मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मो.जावेद के सिर से बीजेपी के निशान वाली टोपी उतार दी।

bihar
कमल छाप टोपी
© google
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

BETTIAH: बेतिया में किशनगंज कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद ने आज अपने कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। इस दौरान विधानसभा चुनाव को लेकर उन्होंने लोगों से अपनी पार्टी के पक्ष में वोट देने का अपील की। लेकिन उस वक्त अजीबोगरीब स्थिति उत्पन्न हो गयी जब मंच पर कांग्रेस सांसद का स्वागत किया गया। 


कांग्रेस की महिला नेत्री ने सांसद को शॉल और टॉपी पहनाकर स्वागत किया लेकिन तभी वहां मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं की नजर सांसद की टोपी पर गई। टोपी पर बीजेपी का चुनाव चिन्ह कमल छाप था। जिसे देखते ही वहां मौजूद नेता कहने लगे कि यह बीजेपी की टोपी है, फिर लोग कमल छाप वाली टोपी को उतारने लगे। 


कुछ देर के लिए कांग्रेस सांसद को भी पता नहीं चला कि यह हो क्या रहा है? लेकिन जब लोग कहने लगे की बीजेपी की टोपी है। तब उन्होंने एक नजर टोपी पर दी और इसे देखकर वो भी हैरान रह गये। टोपी पर बीजेपी का चुनाव चिन्ह कमल छाप बना हुआ था। यह सब वहां मौजूद मीडिया कर्मियों के कैमरे में कैद हो गया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसे देखकर लोग भी हैरान हैं। कई तरह की बातें अब टोपी को लेकर होने लगी है। 


बता दें कि जैसे-जैसे बिहार विधानसभा चुनाव नजदीक आता जा रहा है। वैसे-वैसे सभी दलों के नेताओं में अपनी पार्टी की भागीदारी और जवाबदेही अपने पार्टी को मजबूत बनाने की इरादे से कार्यकर्ताओं के साथ बैठक कर रहे हैं। इसी क्रम में बेतिया पहुंचे किशनगंज सांसद सह उप सचेतक एवं बिहार चुनाव कैम्पेन कमिटी के सदस्य डॉक्टर मोहम्मद जावेद बेतिया के केदार आश्रम में अपने पार्टी के  कार्यकर्ताओ के साथ बैठक की और आगामी विधानसभा चुनाव में अपने पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं से मजबूत इरादों के साथ आगामी विधानसभा चुनाव में अपनी भागीदारी निभाने का संकल्प दिलाया। 


कार्यक्रम की अध्यक्षता कांग्रेस के जिला अध्यक्ष प्रमोद पटेल ने की। बैठक में रजनीश कुमार, मदनमोहन तिवारी, शेख कामरान,सुधा मिश्रा,  अनीसुर्रहमान,ईरशाद हुसैन,कलाम जौहरी, भारतभूषण द्विवेदी, विनय शाही, समीक्षा शर्मा, डा०अबुलैश हसन,सुभाष प्रसाद, मोहम्मद हसन,उमेश कुमार,रमाशंकर दूबे, कासीम अंसारी,वसी अहमद, दिलीप पटेल,राजमणि मिश्रा ,शिवरतन यादव, राशिद हैदर,शेख शेराजुदीन,तौकीर अजीत, बदरूद्दीन खान सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे। 






इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें