ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

खेसारी लाल यादव का छपरा में जोरदार स्वागत, पहले दूध से नहलाया फिर सिक्कों से तौला

छपरा विधानसभा से आरजेडी प्रत्याशी और भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव का समर्थकों ने अनोखे अंदाज में स्वागत किया। पहले उन्हें दूध से नहलाया गया, फिर 5 लाख रुपये के सिक्कों से तौला गया। यह नजारा अनिल कपूर की फिल्म ‘नायक’ की याद दिला गया।

बिहार
सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

CHAPRA: छपरा से आरजेडी प्रत्याशी भोजपुरी फिल्मों के सुपरस्टार और गायक खेसारी लाल यादव का समर्थकों ने जोरदार स्वागत किया। राजद समर्थकों ने सबसे पहले खेसारी लाल यादव को 400 लीटर दूध से नहलाया उसके बाद 5 लाख के सिक्कों से उन्हें तौला। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।


दरअसल छपरा विधानसभा क्षेत्र से खेसारी लाल यादव ने राजद प्रत्याशी के रूप में नामांकन पर्चा भरा था। जिसके बाद से वो लगातार रोड शो और जनसभा को संबोधित कर रहे हैं। इसी क्रम में वो आज राजद के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन करने एक मैरिज हॉल में पहुंच गये। जहां पहले से उनके समर्थकों ने खेसारी लाल यादव का अनोखे ढंग से स्वागत की प्लानिंग कर रखी थी। 


जैसे ही खेसारी लाल यादव मैरिज हॉल पहुंचे उनके समर्थक बाल्टी में दूध लेकर पहुंच गये। उन्हें कुर्सी पर पहले बिठाया गया फिर एक-एक कर समर्थकों ने उन्हें दूध से स्नान कराकर खेसारी लाल का जोरदार स्वागत किया। इसके बाद खेसारी लाल यादव को तराजू पर बिठाया गया और दूसरी ओर 5 लाख रुपये के सिक्कों से उन्हें तौला गया।


यह दृश्य बॉलीवुड स्टार अनिल कपूर की फिल्म नायक की याद ताजा कर दी। नायक फिल्म में भी मुख्यमंत्री का रोल निभा रहे अनिल कपूर को उनके समर्थकों ने दूध से नहलाया था। आरजेडी प्रत्याशी खेसारी लाल यादव का इस तरह से भव्य स्वागत ने नायक फिल्म की याद ताजा कर दी। इस पल को लोग अपने-अपने मोबाइल में कैद करते दिखे। खेसारी लाल यादव के समर्थकों की खुशी का ठिकाना नहीं था।


समर्थकों ने ऐसा कर अपने नेता खेसाली लाल यादव का मनोबल बढ़ाने का प्रयास किया। खेसारी लाल यादव का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। समर्थकों द्वारा इस तरह का वेलकम देख खेसारी लाल यादव थोड़े भावुक हो गये। इसके लिए उन्होंने समर्थकों का आभार व्यक्त किया। कहा कि छपरा की जनता का यह प्यार उनके लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं है।  




इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें