ब्रेकिंग
बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक बिहार में खाद की ब्लैकमार्केटिंग को लेकर सरकार अलर्ट, क्या बोले कृषि मंत्री रामकृपाल यादव?बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक

BIHAR: विरोधियों पर भड़के राजद प्रत्याशी खेसारी लाल यादव, कहा..'पहले जंगलराज था तो आपने कौन सा स्वर्ग बना दिया'

छपरा से RJD प्रत्याशी और भोजपुरी स्टार खेसारी लाल यादव ने विरोधियों पर हमला बोला। कहा कि 15 साल तक बिहार आपके हाथ में रहा, फिर भी जनता को अस्पताल और शिक्षा नहीं मिली। यहां के नेता और अधिकारी अपना इलाज बाहर कराते हैं और अपने बच्चों को विदेश में पढ़ाते

बिहार
बिहार विधानसभा चुनाव 2025
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

CHAPRA: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के उम्मीदवार, भोजपुरी सिनेमा के सुपरस्टार और फेमस सिंगर खेसारी लाल यादव छपरा विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। आज उन्होंने सिताबदियारा स्थित जन्मभूमि में स्थापित संपूर्ण क्रांति के नायक लोक नायक जयप्रकाश नारायण की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया और उन्हें श्रद्धांजलि देकर चुनाव का आगाज किया। 


इस दौरान उन्होंने मीडिया से भी बातचीत की। खेसारी लाल से जब मीडिया ने पूछा की विरोधी जंगलराज को लेकर आरजेडी पर हमला बोल रहे हैं। मीडिया के इस सवाल पर खेसारी लाल यादव ने कहा कि जंगलराज था तो आपने कौन सा स्वर्ग बना दिया। जंगलराज-जंगलराज हमेशा बोलने वालों ने 15 साल में कौन सा बिहार को स्वर्ग बना दिया? यह बात बोलने वालों ने भी तो कुछ बिहार के लिए नहीं किया। 


खेसारी लाल यादव ने फिर कहा कि एक बात अक्सर मुझे खलती है कि लोग कहते हैं जंगलराज-जंगलराज, भाई जंगलराज मान लो थोड़ी देर के लिए था, लेकिन 15 साल से बिहार तो आपके हाथ में था तो आप कौन सा स्वर्ग बना दिये? आपने बिहार का कहां विकास किया? आप जब बीमार पड़ते हैं तो खुद इलाज के लिए दिल्ली एम्स और वहां के नामी गिरामी हॉस्पिटल में चले जाते हो लेकिन बिहार की जनता कहां जाएगी। आपने तो उनके लिए ढंग का अस्पताल तक नहीं बनाया। 


खेसारी लाल यही नहीं रुके आगे उन्होंने कहा कि जब अपने लिए अस्पताल नहीं बना पाए तो बिहार की जनता के लिए क्या बनाओगे? आपके बच्चे भी विदेश में शिक्षा ग्रहण करने जाते हैं उनके लिए भी बिहार में स्कूल और कॉलेज नहीं बनवा पाए? मैं छपरा का बेटा था मुझे विधायक नहीं बनना हैं और आजीवन बेटा बनकर रहना चाहता हूं। मैं जीत चुका हूं। छपरा की बहुत सारी समस्याएं हैं उस समस्या को दूर करने का काम करूंगा। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें