ब्रेकिंग
बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता

महिला ने पति की गला रेतकर कर दी हत्या, खुद थाने में जाकर किया सरेंडर

KHAGARIA: महिला ने पति की गला रेतकर हत्या कर दी. हत्या करने से पहले उसने पति को धोखे से दूध पिलाई. दूध में उसने नींद की गोली डाल दी थी. जैसे ही पति गहरी नींद में हो गया तो उसने गला

महिला ने पति की गला रेतकर कर दी हत्या, खुद थाने में जाकर किया सरेंडर
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

KHAGARIA: महिला ने पति की गला रेतकर हत्या कर दी. हत्या करने से पहले उसने पति को धोखे से दूध पिलाई. दूध में उसने नींद की गोली डाल दी थी. जैसे ही पति गहरी नींद में हो गया तो उसने गला काट दी. यह घटना बेलदौर थाना क्षेत्र के पनशलवा गांव की है. 

मर्डर के बाद किया सरेंडर

महिला पति की हत्या करने के बाद खुद थाना पहुंची और उसने सरेंडर कर दिया. पुलिस को घटना की खुद जानकारी दी. जिसके बाद पुलिस उसके घर पहुंची और उसके पति के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा. 

कर्ज से थी परेशान

आरोपी महिला कंचन देवी ने पुलिस को बताया कि वह पति के व्यवहार से काफी परेशान थी. वह 15 लाख रुपए कर्ज लिया था. जिसको लेकर रोज लोग पैसा मांगने के लिए उसके घर पर कई लोग आते थे. उसने पति को ज्ञानी शर्मा से कर्ज चुकाने के लिए कहती तो वह मारपीट करने लगता था. जिससे वह परेशान रहती थी. उसने बताया कि वह पति के  शव को छिपाना चाहती थी. बेड के नीचे गड्ढा खोदकर शव को गाड़ने का प्रयास किया, लेकिन इसमें वह सफल नहीं हो पाई. अनाज के ड्रम में फिर रखने की कोशिश की, लेकिन वह भी नहीं हो पाया. परेशान होकर वह सरेंडर करने के लिए थाना पहुंची गई.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें