ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

खगड़िया समाहरणालय हंगामा मामले में 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड, 82 नामजद पर केस दर्ज, राजद नेता समेत 14 गिरफ्तार

खगड़िया में 5 साल की बच्ची की हत्या के विरोध में समाहरणालय हंगामा मामले में बड़ी कार्रवाई, 8 पुलिसकर्मी और चौकीदार निलंबित, 82 नामजद व अज्ञात पर केस, 14 गिरफ्तार।

bihar
एसपी ने की कार्रवाई
© social media
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

KHAGARIA: खगड़िया के  गंगौर सहायक थाना क्षेत्र में 7 जनवरी को 5 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या के बाद लोगों ने जमकर हंगामा मचाया था। कल 8 जनवरी को समाहरणालय परिसर में घुसकर लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया था। आज उसी मामले में बड़ी कार्रवाई की गयी है।


ड्यूटी में लापरवाही बरतने के आरोप ने 8 पुलिस कर्मियों और चौकीदार को एसपी ने सस्पेंड कर दिया है। जबकि कई थानाध्यक्षों से स्पष्टीकरण मांगा गया है। वही कुल 82 नामजद और अज्ञात के खिलाफ चित्रगुप्त नगर थाने में केस दर्ज कराया गया है। कांड संख्या 5/26 दर्ज किया गया है। इस मामले में 14 लोगों को गिरफ्तार किया गया है।


गिरफ्तार आरोपियों में युवा राजद के प्रदेश महासचिव नीरज कुमार भी शामिल है। एसपी राकेश कुमार ने शुक्रवार को इस बात की जानकारी दी। मीडिया से बातचीत करते हुए एसपी राकेश कुमार ने बताया कि सुनियोजित तरीके से भीड़ को जुटाया गया था और समाहरणालय में जबरन घुसकर हंगामा किया गया। सरकार विरोधी नारे लगाए गए। सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की गयी। 


एसपी ने कहा कि नामजद अभियुक्तों ने पोक्सो एक्ट का उल्लंघन किया। इसे लेकर पुलिस के पास कई साक्ष्य हैं। बता दें कि 5 साल की बच्ची की रेप के बाद हत्या के विरोध में सैकड़ों की भीड़ ने बीते गुरुवार को ना केवल विरोध मार्च निकाला बल्कि समाहरणालय के सभागार में घुसकर हंगामा किया। अधिकारियों की कुर्सी पर भी बैठ गये। प्रदर्शनकारियों ने समाहरणालय के सामने कचहरी रोड को भी कुछ देर के लिए जाम कर दिया था। बाद में अधिकारियों के समझाने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और यातायात बहाल हो सका।

अनिश की रिपोर्ट

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें