ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Bihar News: फेसबुक पर हुआ प्यार..फिर पार्क में हुई मुलाकात..प्रेमी पहुंचा गर्लफ्रेंड के घर तो लोगों ने करा दी शादी

Katihar News: कटिहार में फेसबुक से शुरू हुई प्रेम कहानी शादी में बदल गई। गांव के लोगों ने प्रेमी जोड़े को देखा तो दोनों की शादी करा दी।

Katihar News
प्रेमी पहुंचा गर्लफ्रेंड के घर तो लोगों ने करा दी शादी
© google
Khushboo GuptaKhushboo Gupta|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Katihar News: बिहार के कटिहार जिले के फलका थाना क्षेत्र के अमोल गांव में लड़के और लड़की की फेसबुक से शुरू हुई प्रेम कहानी शादी में बदल गई। रवि कुमार और काजल कुमारी की दोस्ती  फेसबुक से शुरू हुई और फिर शादी में बदल गई। कोढ़ा पार्क में मिलने के बाद प्रेमी जब गर्लफ्रेंड को घर छोड़ने पहुंचा तो गांव वालों ने उन्हें देखा और परिवार वालों को बुला लिया। गांव और परिवार के दबाव में दोनों की हनुमान मंदिर में शादी करा दी गई।


पूर्णिया के रहने वाले रवि और अमोल गांव की रहने वाली काजल की दोस्ती सोशल मीडिया से शुरू हुई। फेसबुक पर चैटिंग करते-करते दोनों के बीच प्यार हो गया। शुरूआत में दोनों के बीच ऑनलाइन बातचीत होती रही। धीरे-धीरे यह दोस्ती प्यार में बदल गई। फिर दोनों ने मिलने का फैसला किया।


कटिहार के कोढ़ा पार्क में दोनों एक-दूसरे से मिलने पहुंचे। पूरा दिन साथ बिताने के बाद शाम को रवि, काजल को उसके घर छोड़ने गया। तभी गांव के कुछ लोगों ने उन्हें एक साथ देख लिया और स्थिति को गलत समझ लिया। उन्होंने तुरंत लड़की के परिवार वालों को बुला लिया। इससे माहौल काफी गंभीर हो गया। गांव वालों और परिवार वालों के दबाव में उसी समय हनुमान मंदिर में दोनों की शादी करा दी गई।

इस खबर के बारे में
Khushboo Gupta

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें