ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

अग्निकांड में तीन परिवारों के घर जलकर खाक: 11 लाख से अधिक की संपत्ति स्वाहा, बेटी की शादी के लिए रखे 7 लाख कैश भी जले

Bihar News: कटिहार के मुरादपुर पंचायत में आग लगने से तीन परिवारों के घर जलकर राख हो गए। घटना में 11 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति, नकद और गहने नष्ट हो गए।

Bihar News
© Reporter
Mukesh Srivastava
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के कटिहार जिले के समेली प्रखंड के मुरादपुर पंचायत नवाबगंज वार्ड नंबर 10 में रविवार दोपहर अचानक आग लगने से तीन परिवारों के घर पूरी तरह जलकर राख हो गए। इस हादसे में लगभग 7 लाख 4 हजार रुपये नकद, सोना-चांदी के गहने समेत कुल 11 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति नष्ट हो गई।


जानकारी के अनुसार, अग्निपीडित रंजीत मंडल ने अपनी बेटी रंजना कुमारी की शादी और घर निर्माण के लिए नकद राशि घर में रखी थी। रंजीत मंडल अपने परिवार के साथ पंजाब के चंडीगढ़ में पेंट मजदूरी का काम करते हैं। दुर्भाग्यवश उनकी यह पूरी जमा पूंजी आग की भेंट चढ़ गई।


इस अग्निकांड में अन्य पीड़ित परिवारों में मिथिलेश मंडल (पत्नी – संगीता देवी) और संतोष कुमार मंडल (पिता – राजा राम मंडल) शामिल हैं। जानकारी के अनुसार, आग खाना बनाने के दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी के कारण लगी, जो देखते ही देखते भीषण रूप ले गई। ग्रामीणों और परिजनों की जद्दोजहद के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक तीनों घर पूरी तरह जल चुके थे।


आग की चपेट में खाद्यान्न, कपड़े, बर्तन, नकद राशि और गहने सभी आ गए। इसके बावजूद सूचना मिलने के बावजूद कुर्सेला से अग्निशमन फायर ब्रिगेड समय पर घटनास्थल पर नहीं पहुंच सकी, जिससे नुकसान और बढ़ गया। स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से तत्काल मुआवजा और सहायता की मांग की है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Mukesh Srivastava

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें