ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

Bihar News: ई-रिक्शा चोरी मामले में युवक को पकड़ा, भीड़ ने जमकर की पिटाई

Bihar News: बिहार के कटिहार नगर थाना क्षेत्र के महमूद चौक पर एक बड़ी भीड़ ने ई-रिक्शा चोरी के आरोप में एक युवक को पकड़ कर हाथ बांध दिया और मौके पर ही उसकी जमकर पिटाई कर दी।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के कटिहार नगर थाना क्षेत्र के महमूद चौक पर एक बड़ी भीड़ ने ई-रिक्शा चोरी के आरोप में एक युवक को पकड़ कर हाथ बांध दिया और मौके पर ही उसकी जमकर पिटाई कर दी। इस घटना के दौरान आसपास बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए और माहौल तनावपूर्ण हो गया।


जानकारी के अनुसार, जाफरगंज निवासी आजाद को चोरी के आरोप में पकड़ा गया है। उसने बताया कि वह सड़क किनारे खड़ा था, तभी पहले से चोरी के मामलों में संलिप्त दो लोग, दुखवा और आसिफ, उसके पास आए और बातचीत करने लगे। इसी दौरान भीड़ ने उसे पकड़ लिया, जबकि दुखवा और आसिफ मौके से भाग निकले। स्थानीय लोगों का आरोप है कि आजाद भी चोरी में शामिल था, जिसके बाद उन्होंने उसे बांधकर मारपीट की।


महमूद चौक के रहने वाले ई-रिक्शा चालक रज्जाक ने बताया कि उनका ई-रिक्शा कल चोरी हो गया था। काफी खोजबीन के बाद उसे बथनाहा मनसाही क्षेत्र से बरामद किया गया। पकड़े गए युवक के पास से चोरी की गई तार भी मिली है, जिससे चोरी की पुष्टि होती है।


घटना के बाद इलाके में लोग काफी आक्रोशित हैं और उन्होंने चोरी की घटना को लेकर चिंता जताई है। हालांकि, पुलिस ने बताया कि इस मामले में आपसी समझौते की कोशिश की जा रही है। पुलिस भी मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और आरोपियों की गिरफ़्तारी के लिए कदम उठा रही है।


स्थानीय प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने और किसी भी तरह की अनैतिक कार्रवाई से बचने की अपील की है। साथ ही, भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोकने के लिए सुरक्षा बढ़ाने की बात कही गई है।

कटिहार से सोनू चौधरी की रिपोर्ट

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें