ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Bihar News: सड़क हादसे में बाइक सवार मुखिया पुत्र की मौत, मृतक का छोटा भाई भी घर से लापता; तलाश में जुटी पुलिस टीम

Bihar Accident News: बिहार के कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र में स्थित अयोध्यागंज बाजार में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार और इलाके में कोहराम मचा दिया।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के कटिहार जिले के कुरसेला थाना क्षेत्र में स्थित अयोध्यागंज बाजार में बुधवार रात एक दर्दनाक सड़क हादसे ने परिवार और इलाके में कोहराम मचा दिया। हादसे में शाहपुर धर्मी पंचायत के मुखिया अरुण कुमार यादव के पुत्र किशु कुमार (28) की मौके पर ही मौत हो गई। परिवार के लिए यह दुख और भी गहरा है, क्योंकि मुखिया का छोटा बेटा निशु कुमार पहले से ही लापता है। 


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, किशु कुमार अपनी बाइक से अयोध्यागंज बाजार की ओर जा रहे थे। धर्मशाला के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे सिधी दीवार से जा टकराई, जिससे किशु गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने तत्काल उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। प्रभारी चिकित्सक डॉ. रितेश कुमार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर ने बताया कि सिर में गंभीर चोट लगने से उनकी मौत हुई।


हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मुखिया अरुण यादव और उनके परिजन अस्पताल पहुंचे, जहां मृतक की मां का रो-रोकर बुरा हाल था। उन्होंने बताया कि उनका बेटा घर से पांच मिनट पहले निकला था और उसी समय हादसा हो गया। घटना के बाद पूरे पंचायत क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। ग्रामीण और आसपास के लोग मुखिया परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करने उनके घर पहुंच रहे हैं।


घटना से पहले ही परिवार पर अकल्पनीय दुख का बोझ था, क्योंकि मुखिया का छोटा पुत्र निशु कुमार 6 अक्टूबर से लापता है। परिवार और स्थानीय प्रशासन निशु की खोज में लगे हैं, लेकिन अभी तक उसकी कोई जानकारी नहीं मिली है। इस दुखद स्थिति में मुखिया का परिवार मानसिक और भावनात्मक रूप से बेहद तनाव में है।


किशु कुमार परिवार में सबसे बड़ा था और पिछले अप्रैल महीने में उसकी शादी हुई थी। उनके निधन से नए विवाह के साथ-साथ पूरे परिवार का भविष्य गहरे दुख और अनिश्चितता में आ गया है। पंचायत और बाजार क्षेत्र में हादसे के बाद अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय प्रशासन ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और थानाध्यक्ष राकेश कुमार दल-बल के साथ पीएचसी पहुंचे। स्थानीय लोग इस दुर्घटना को सड़क सुरक्षा की अनदेखी का परिणाम मान रहे हैं। यह हादसा न केवल मुखिया परिवार के लिए बल्कि पूरे पंचायत क्षेत्र के लिए दुखद है। घटना के बाद पुलिस और प्रशासन ने आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ा दी है और ग्रामीणों को सुरक्षित रहने की सलाह दी है।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें