ब्रेकिंग
हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठपहॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा गोपालगंज में 8 साल की बच्ची के साथ दरिंदगी: पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तारकौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नामबेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तारघूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप

Bihar: हॉस्पिटल में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल; घंटों भटकते रहे पुलिसकर्मी, एक्सरे रूम में लगा रहा ताला

KAIMUR: कैमूर जिले के मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में देर रात्रि 11 बजे चांदनी चौक पर ड्यूटी के दौरान एक मोहनिया थाने के जमींदार को चोट लग गया। चोट लगने के बाद मोहनिया थाने के चौकीदार और जमींदार दोनों

Bihar: हॉस्पिटल में स्वास्थ्य व्यवस्था बदहाल; घंटों भटकते रहे पुलिसकर्मी, एक्सरे रूम में लगा रहा ताला
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

KAIMUR: कैमूर जिले के मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में देर रात्रि 11 बजे चांदनी चौक पर ड्यूटी के दौरान एक मोहनिया थाने के जमींदार को चोट लग गया। चोट लगने के बाद मोहनिया थाने के चौकीदार और जमींदार दोनों मोहनिया अनुमंडल अस्पताल में पहुंचे। अस्पताल पहुंचने के बाद ड्यूटी में तैनात चिकित्सक ने तो उनका दवा लिख दिया लेकिन हाथ में चोट लगने की वजह से उन्हें एक्सरे कराने की बात कही। जब एक्सरे रूम के पास जमींदार और चौकीदार पहुंचे तो एक्सरे रूम में ताला लटक रहा था और ड्यूटी में तैनात अस्पताल कर्मी घंटों इंतजार करने के बाद गायब मिले। एक्सरे रूम के बाहर और इमरजेंसी वार्ड के बाहर एक पर्ची पर लिखा था एक्सरे 24 घंटे उपलब्ध है और एक्सरे ऑपरेटर का मोबाइल नंबर भी नीचे दिया गया था। लिखे गए मोबाइल नंबर पर कई बार फोन लगाया गया लेकिन जवाब नहीं आया। आधा घंटा तक लगातार फोन करने के बाद एक बार जब फोन उठा भी तो सुबह एक्सरे करने की बात कही। जिससे दर्द से कराह रहे जमींदार घंटों अस्पताल कैंपस का चक्कर लगाता रहा।


मोहनिया थाने के जमींदार बिंदेश्वरी सिंह बताते हैं चांदनी चौक पर ड्यूटी में तैनात थे एक बाइक वाला बाइक से गिरा हुआ था हम उठाने गए तो उठ कर भागने लगा उसी क्रम में मुझे चोट आ गई। चोट आई तो इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल आए तो डॉक्टर साहब देखे तो एक्सरे कराने के लिए बोले और एक्सरे वालों को घंटों फोन कर रहे हैं कोई नहीं आ रहा है।


वही मोहनिया थाने के रात्रि गश्ती के वीरेंद्र पासवान बताते हैं कि हम लोग नाइट गस्ती में थे चांदनी चौक पर एक बाइक सवार गिरा हुआ था उसको उठाने के क्रम में भागने लगा जिससे चोट आ गई और हम लोग अनुमंडल अस्पताल में आए। घंटों से हम लोग परेशान हैं डॉक्टर साहब एक्सरे करने के लिए कहें और एक्सरे वाला गायब है, फोन भी नहीं उठा रहा है और फोन उठाया तो बोला कि सुबह आएंगे तब एक्सरे करेंगे। डॉक्टर साहब बोले कि आप फोन करते रहिए हम लोग फोन कर रहे हैं और घंटों से परेशान है चोट लगा है दर्द हो रहा है।


वहीं नाईट ड्यूटी में तैनात अनुमंडल अस्पताल मोहनिया के चिकित्सक बताते हैं पुलिस वाले जो आए हैं ड्यूटी में थे चोट आई है । इलाज हमने किया है और इनको एक्सरे लिखा था। एक्सरे 24 घंटा उपलब्ध है एक्सरे वाले फोन करने पर आते हैं, लेकिन तीन लोग हैं एक्सरे करने के लिए कोई भी नहीं आ रहा है। नंबर नाम बता दिए हैं यह लोग अपना फोन करके बुला ले। एक्सरे हो जाने के बाद पता चल पाएगा की चोट किस प्रकार की है और दवा हम कर दिए।



टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें