ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

JDU सांसद ललन सिंह को अस्पताल से मिली छुट्टी, प्रदेश उपाध्यक्ष की कोरोना से मौत

PATNA : कोरोना की चपेट में आए जेडीयू के सांसद ललन सिंह को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. सांसद ललन सिंह कोरोना संक्रमित होने के बाद पटना एम्स में भर्ती कराए गए थे, लेकिन अब सेहत में सुधार होने

JDU सांसद ललन सिंह को अस्पताल से मिली छुट्टी, प्रदेश उपाध्यक्ष की कोरोना से मौत
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : कोरोना की चपेट में आए जेडीयू के सांसद ललन सिंह को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है. सांसद ललन सिंह कोरोना संक्रमित  होने के बाद पटना एम्स में भर्ती कराए गए थे, लेकिन अब सेहत में सुधार होने के बाद उन्हें डिस्चार्ज कर दिया गया है. जनता दल यूनाइटेड के लिए यह अच्छी खबर है लेकिन बुरी खबर यह है कि पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोफेसर महेंद्र प्रसाद सिंह की मौत कोरोना वायरस की वजह से हो गई है.

जेडीयू के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रोफेसर महेंद्र प्रसाद सिंह मधुबनी जिले के रहने वाले थे और वह लंबे अरसे से पार्टी के साथ जुड़े हुए थे. उनके निधन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शोक संवेदना व्यक्त की है. पिछले दिनों तबीयत खराब होने के बाद महेंद्र प्रसाद सिंह का लगातार इलाज कराया जा रहा था, लेकिन आखिरकार उनकी मौत हो गई.

वहीं बीजेपी के वरिष्ठ नेता डॉ सीपी ठाकुर का अभी भी इलाज चल रहा है. कोरोना संक्रमित होने के बाद डॉक्टर सीपी ठाकुर पटना एम्स में भर्ती कराए गए हैं और फिलहाल उनकी स्थिति स्थिर बनी हुई है. पटना में कोरोना की वजह से शनिवार को कुल 5 लोगों की जान गई है और 20 दिनों में पटना के 89 लोग कोरोना से मारे गए हैं.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें