ब्रेकिंग
फिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?राज्यसभा सांसद के तौर पर इस दिन शपथ लेंगे नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत सभी पांच सदस्य, तय हो गई डेट; जानिए..फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौतफिल्म में निवेश के नाम पर 70 लाख की ठगी, पटना पुलिस ने संगीतकार साजिद-वाजिद के रिश्तेदार को महाराष्ट्र से दबोचापटना यूनिवर्सिटी के कुलपति अजय कुमार सिंह को बड़ी राहत, गवर्नर ने फिर से किया बहाल; लगे थे यह आरोपजेल से छूटने के बाद केंद्रीय मंत्री ललन सिंह से मिले बाहुबली विधायक अनंत सिंह, दोनों के बीच क्या हुई बात?राज्यसभा सांसद के तौर पर इस दिन शपथ लेंगे नीतीश कुमार और नितिन नबीन समेत सभी पांच सदस्य, तय हो गई डेट; जानिए..फेमस होने का खतरनाक शौक: रील बनाने के दौरान बाइक सवार तीन लड़कों ने बुजुर्ग को रौंदा, मौके पर हुई मौत

Bihar News: जमुई में नो एंट्री टाइम में बदलाव से जनता को बड़ी राहत, एसपी के निर्देश पर प्रभावी हुआ नया नियम

Bihar News: जमुई में सड़क सुरक्षा के लिए बड़ा फैसला, नो एंट्री का समय बढ़ाया गया शहर में बढ़ती दुर्घटनाओं और नागरिकों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए पुलिस प्रशासन ने भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक के समय में बदलाव किया है।

जमुई, नो एंट्री, समय बदलाव, भारी वाहन, सड़क सुरक्षा, सड़क दुर्घटना, ट्रैफिक नियंत्रण, एसपी मदन कुमार आनंद, पुलिस प्रशासन, नो एंट्री प्वाइंट, ट्रक प्रवेश रोक, जनता को राहत, रोड एक्सीडेंट, Jamui, No Ent
प्रतीकात्मक तस्वीर
© Google
Nitish KumarNitish Kumar|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: जमुई शहरवासियों के लिए राहत की खबर है। सड़क हादसों और ट्रैफिक अव्यवस्था को देखते हुए जिला पुलिस प्रशासन ने भारी वाहनों की नो एंट्री के समय में बदलाव किया है। एसपी मदन कुमार आनंद के निर्देश पर अब सुबह 8 बजे से लेकर रात 10 बजे तक भारी वाहनों के शहर में प्रवेश पर रोक लगा दी गई है।


पहले यह प्रतिबंध सुबह 8 बजे से रात 8 बजे तक लागू था, लेकिन लगातार मिल रही शिकायतों और सड़क हादसों की संख्या में इजाफा होने के कारण प्रशासन को यह निर्णय लेना पड़ा। शुक्रवार को एसपी द्वारा इस संबंध में आधिकारिक पत्र जारी कर दिया गया।

राहत का कारण बना नया समय

नए नियम से अब शहरवासियों को खासकर शाम के समय राहत मिलेगी, जब लोग गर्मी के चलते देर शाम खरीदारी के लिए बाजार निकलते हैं। भारी वाहनों की तेज रफ्तार आवाजाही के कारण पहले लोगों को सड़क पार करने और घर लौटने में परेशानी होती थी। 


महिसौडी चौक के निवासी निवास कुमार वर्मा ने बताया, रात के समय ट्रकों की तेज आवाज और धूल-मिट्टी से बेहद परेशानी होती थी। नया नियम जनता के हित में है, इसके लिए एसपी का आभार। वहीं बाईं पास सड़क के निवासी राजा सिन्हा ने कहा, "शहर की सुरक्षा और शांति के लिए यह कदम सराहनीय है। गर्मी के मौसम में शाम को ही बाजार में चहल-पहल होती है, ऐसे में नो एंट्री समय बढ़ाना सही निर्णय है।"

तीन महीने में दर्जनों दुर्घटनाएं

पुलिस के आंकड़ों के अनुसार, बीते तीन महीनों में भारी वाहनों के कारण शहर में दर्जनों सड़क दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। इन्हीं घटनाओं को देखते हुए एसपी ने यह सख्त फैसला लिया है।


*

इस खबर के बारे में
Nitish Kumar

रिपोर्टर / लेखक

Nitish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें