ब्रेकिंग
बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM

जमुई में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, कृषि पदाधिकारी समेत 32 शराबी गिरफ्तार

JAMUI: बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। कानून को सख्ती से पालन कराने के लिए उत्पाद विभाग हर संभव कोशिश कर रही है। वहीं, विभाग ने बुधवार को विशेष छापेमारी अभियान में चलाया, जिसमें

जमुई में उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, कृषि पदाधिकारी समेत 32 शराबी गिरफ्तार
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JAMUI: बिहार में शराबबंदी कानून लागू है। कानून को सख्ती से पालन कराने के लिए उत्पाद विभाग हर संभव कोशिश कर रही है। वहीं, विभाग ने बुधवार को विशेष छापेमारी अभियान में चलाया, जिसमें बड़ी संख्या में शराबी को धर-दबोचा है। इस छापेमारी अभियान में जमुई जिले के झाझा प्रखंड के कृषि पदाधिकारी मधुसूदन रजक सहित 32 शराबियों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार शराबियों में कांवरियों सहित जिले के अलग-अलग प्रखंडों से कई शराबी शामिल हैं। 



गिरफ्तारी के बाद जमुई उत्पाद अधीक्षक संजीव ठाकुर ने बताया कि बिहार सरकार के उत्पाद विभाग के सचिव और कमिश्नर के आदेश पर आज जमुई में स्पेशल ड्राइव चलाया गया था, जिसमें मुंगेर, लखीसराय, शेखपुरा और जमुई की टीम शामिल थे। उत्पाद विभाग ने 4 टीम गठित कर जमुई जिले के सोनो, झाझा, बरहट सहित कई जगह शराबियों के खिलाफ विशेष अभियान चलाया, जिसके तहत उत्पाद विभाग की पुलिस ने 32 शराबियों को गिरफ्तार किया है। 



जानकारी के मुताबिक़, गिरफ्तार 32 शराबी में एक झाझा प्रखंड के कृषि पदाधिकारी मधुसूदन रजत भी शामिल है। आपको बता दें, कृषि पदाधिकारी मधुसूदन रजत झाझा में बतौर कृषि पदाधिकारी नियुक्त हैं।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें