ब्रेकिंग
बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM बिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM

Road Accident: मुखिया के भाई की सड़क हादसे में मौत, तेज रफ्तार वाहन ने मारी जोरदार टक्कर

Road Accident: बिहार के जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पतोना चौक पर शुक्रवार अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में लगभग 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई।

Road Accident in bihar :
सड़क हादसे में मौत
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Road Accident: बिहार के जमुई जिले के मलयपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पतोना चौक पर शुक्रवार अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में लगभग 40 वर्षीय युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के खैरमा मोहल्ला निवासी स्वर्गीय जगदीश साह के पुत्र अमर साह के रूप में हुई है।


जानकारी के मुताबिक, अमर साह अपनी पत्नी के साथ पूजा-अर्चना के लिए मलयपुर के पत्नेश्वर नाथ मंदिर गए थे। पूजा के बाद लौटते समय वह मंदिर के समीप पतोना चौक के पास सड़क किनारे सब्जी खरीद रहे थे। इसी दौरान एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने उनकी पत्नी के सामने ही अमर साह को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अमर गंभीर रूप से घायल हो गए।


आसपास के लोगों ने तुरंत मदद की और घायल अमर साह को आनन-फानन में सदर अस्पताल लाया गया। अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने उनकी जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। मृतक के भाई एवं खैरमा गांव के वार्ड नंबर 1 के मुखिया सिकंदर साह उर्फ मुची ने बताया, "मेरा छोटा भाई पूजा करने पत्नी के साथ मलयपुर के पत्नेश्वर नाथ शिव मंदिर गया था। लौटते समय एक अज्ञात वाहन ने सामने से टक्कर मार दी। उसे अस्पताल लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने कहा कि उसकी मौत हो चुकी है।"


परिजनों ने बताया कि अमर साह पहले से किडनी की बीमारी से पीड़ित थे और उनका डायलिसिस भी नियमित रूप से चलता था। इस कारण उनकी सेहत पहले से कमजोर थी, जो हादसे के बाद और बिगड़ गई। हादसे के बाद मृतक की पत्नी और परिवार वाले गहरे सदमे में हैं और वे बार-बार रो रहे हैं। स्थानीय लोगों ने घटना स्थल पर इकट्ठा होकर मृतक के प्रति सहानुभूति व्यक्त की। 


मलयपुर थाना की पुलिस ने सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लिया और आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि जल्द ही पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। घटना के संबंध में अज्ञात वाहन की तलाश जारी है और जांच की जा रही है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी को हादसे के संबंध में कोई जानकारी हो तो वे पुलिस से संपर्क करें ताकि दोषी को जल्द गिरफ्तार किया जा सके।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें