ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

सांसद अरुण भारती के जाते ही दही-चूड़ा भोज में हंगामा, लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकर्ता आपस में भिड़े

जमुई में मकर संक्रांति के दही-चूड़ा भोज के दौरान सांसद अरुण भारती के जाते ही लोजपा (रा) के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद हुआ। जिला नेताओं के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ।

bihar
दही-चूड़ा भोज में हंगामा
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JAMUI: जमुई में मकर संक्रांति के अवसर पर आयोजित दही-चूड़ा भोज कार्यक्रम के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब सांसद अरुण भारती के कार्यक्रम स्थल से रवाना होते ही लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के कार्यकर्ताओं के बीच विवाद शुरू हुआ।


विवाद का कारण दही-चूड़ा भोज में खाने की व्यवस्था थी, जिसमें जमुई के स्थानीय कार्यकर्ताओं और तारापुर से आए पार्टी कार्यकर्ताओं के बीच मतभेद उभरा। कार्यक्रम में एनडीए के कार्यकर्ता भी शामिल थे। शुरुआत में दोनों पक्षों के बीच केवल कहासुनी हुई, लेकिन देखते ही देखते यह हंगामे में बदल गया।


सांसद अरुण भारती स्वयं कार्यक्रम स्थल पर मौजूद थे और उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं को दही-चूड़ा खिलाकर आयोजन को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया। हालांकि, उनके अगले कार्यक्रम के लिए निकलते ही कुछ कार्यकर्ताओं में असंतोष उभरा, जिससे विवाद ने तूल पकड़ लिया।


घटना की जानकारी मिलते ही लोजपा (रा) के जमुई जिला नेता और स्थानीय पदाधिकारी मौके पर पहुंचे और हस्तक्षेप कर स्थिति को नियंत्रित किया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। उनके प्रयासों से किसी भी बड़ी अप्रिय घटना से बचा जा सका।


जमुई से धीरज की रिपोर्ट

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें