ब्रेकिंग
रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार रामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे Bihar News: हड़ताल पर गए CO पर बड़ा प्रहार...1 अप्रैल से लागू होगी नई व्यवस्था, सरकार ने सभी DM को दिया बड़ा जिम्मा, जानें....रामनवमी पर डाकबंगला पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, जयश्री राम के लगे नारे ‘मैं शिव, तुम मेरी पार्वती’ कहकर महिला से दुष्कर्म, पाखंडी बाबा के खिलाफ केस दर्ज, खुद को भगवान समझने वाला पुलिस के डर से फरार

जलवायु परिवर्तन का सबसे ज्यादा असर बच्चों के स्वास्थ्य और कृषि पर- सुशील मोदी

PATNA : राजधानी पटना के ओर से दीघा स्थित आश्रम में तरुमित्र की ओर से आयोजित 'जैविक धान की कटनी उत्सव' का शुभारंभ करते हुए डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि धरती

जलवायु परिवर्तन का सबसे ज्यादा असर बच्चों के स्वास्थ्य और कृषि पर- सुशील मोदी
Desk
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : राजधानी पटना के ओर से दीघा स्थित आश्रम में तरुमित्र की  ओर से आयोजित 'जैविक धान की कटनी उत्सव' का शुभारंभ करते हुए डिप्टी सीएम सुशील कुमार मोदी ने कहा कि धरती गर्म हो रही है, मौसम चक्र टूट रहा है, अतिवृष्टि और अनावृष्टि से बाढ़ और सुखाड़ जैसे हालात पैदा हो रहे हैं। जलवायु परिवर्तन का सर्वाधिक असर बच्चों के स्वास्थ्य और कृषि पर पड़ रहा है। सामूहिक जिम्मेवारी के साथ प्रयास करना होगा। एक वर्ष में एक पौधा जरूर लगायें और संतान की तरह उसकी परवरिश और देखभाल करें।

सुशील मोदी ने कहा कि दुनिया में मौजूद पानी का मात्र 3 प्रतिशत ही पीने योग्य है। पानी प्रयोगशाला में तैयार नहीं होता, इसलिए हमें उसकी एक-एक बूंद को बचाना है। वर्षा जल का संचयन व धरती को रिचार्ज कर भूगर्भ जल के स्तर को बरकरार रखना होगा। पेड़-पौधे, जीव-जंतु, पशु-पक्षी, नदी-पहाड़ से हमारे जीवन का अस्तित्व जुड़ा हुआ है। हमारी संस्कृति में सदियों से इनकी पूजा की परम्परा रही है। उन्होनें कहा कि  'थिंक ग्लोबली एंड एक्ट लोकली' की नीति के साथ पुनः प्रकृति के प्रति जुड़ाव और लगाव स्थापित करने की जरूरत है।

डिप्टी सीएम ने कहा कि हमें पानी और बिजली जरूरत के अनुरूप इस्तेमाल कर प्राकृतिक स्रोतों को अनावश्यक दोहन से बचना होगा। धरती सभी की जरूरतों को पूरा करने में सक्षम है लेकिन हमारे लालच को पूरा नहीं कर सकती है।

सुशील मोदी ने तरूमित्र संस्था की तारीफ करते हुए कहा कि जिस प्रकार यह संस्था स्कूली बच्चों को जैविक खेती, जैविक खाद, कचरे से उपयोगी सामग्री का निर्माण व इको फ्रेंडली वातावरण का निर्माण,पौधारोपण, जल संरक्षण इत्यादि का व्यवहारिक प्रशिक्षण दे रही है, वह सराहनीय है। प्रकृति की रक्षा व जलवायु परिवर्तन से मुकाबले के लिए आदतों में बदलाव व वातावरण तैयार करने की जरूरत है।


इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Desk

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें