ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

जयमाला के बाद फरार हुआ दूल्हा तो लड़की वालों ने बारातियों को बनाया बंधक, फिर दूल्हे के भाई को करनी पड़ी दुल्हन से शादी

VAISHALI: बिहार के वैशाली जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां शादी में जयमाला के बाद दूल्हा फरार हो गया। दूल्हे की इस हरकत से गुस्साए दुल्हन पक्ष के लोगों ने लड़के वालों क

जयमाला के बाद फरार हुआ दूल्हा तो लड़की वालों ने बारातियों को बनाया बंधक, फिर दूल्हे के भाई को करनी पड़ी दुल्हन से शादी
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

VAISHALI: बिहार के वैशाली जिले से एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है, जहां शादी में जयमाला के बाद दूल्हा फरार हो गया। दूल्हे की इस हरकत से गुस्साए दुल्हन पक्ष के लोगों ने लड़के वालों को बंधक बना लिया। इसके बाद घंटों हाई वोल्टेज ड्रामा चला। अंत में इस शादी के लिए ऐसी डील हुई जिसे सुनकर आप भी हैरान हो जाएंगे। दूल्हे पक्ष के लोगों को बचाने के लिए दुल्हन से दूल्हे के चचेरे भाई की शादी करा दी गई। 




मामला महुआ नगर परिषद के शेरपुरा छतवारा पंचायत का है। यहां पूरे धूमधाम से पहले बारात लाई गई। दूल्हे और दुल्हन का जयमाला भी हो गया लेकिन दुल्हन को देखते ही दूल्हा मौके से भाग निकला। जब लड़की वालों को घटना की सूचना मिली तो वे आग बबूला हो उठे। उन्होंने बारातियों को बंधक बना लिया और दूल्हे को बुलाने को कहा। दूल्हा तो नहीं आया लेकिन बाद में शादी के लिए अजीबोगरीब डील हो गई। 




बंधक बने बारातियों को छुड़ाने के लिए दूल्हे के चचेरे भाई की शादी दुल्हन से करा दी गई। माधौल पंचायत के भुवनेश्वर सिंह का बेटा विजय कुमार बारात लेकर महुआ नगर परिषद के शेरपुर छतवारा पहुंचा था। लेकिन उसके फरार होने के बाद उसके चचेरे भाई और उस दुल्हन की शादी करा दी गई। तब जाकर ये मामला शांत हुआ। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें