ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

मामा ने भांजे पर पेट्रोल छिड़ककर जला दी माचिस, बकाया पैसा मांगने गया था युवक

JEHANABAD: जहानाबाद जिले से एक दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपने ही भांजे पर पेट्रोल छिडककर माचिस जला दी। मामला सिर्फ चंद रूपये का है, जिसको लेकर

मामा ने भांजे पर पेट्रोल छिड़ककर जला दी माचिस, बकाया पैसा मांगने गया था युवक
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JEHANABAD: जहानाबाद जिले से एक दिल को दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक शख्स ने अपने ही भांजे पर पेट्रोल छिडककर माचिस जला दी। मामला सिर्फ चंद रूपये का है, जिसको लेकर शख्स ने अपने ही भांजे को जला दिया। घटना जहानाबाद जिले के काको थाना क्षेत्र के पैगंबरपुर गांव की है। 




घटना से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ चचेरे मामा ने अपने भांजा के ऊपर में पेट्रोल छिड़क कर आग लगाकर उसे जला कर मारने की कोशिश की है। मामा ने पीड़ित के मोटरसाइकिल से ही पेट्रोल निकालकर उसे जलाकर मारने की कोशिश की। इस घटना के बाद आसपास के लोग जुटे और घायल युवक को इलाज के लिए सदर अस्पताल में लाया गया है। 




पीड़ित युवक गौरव ने बताया कि वह सोनाबीघा के रहने वाला है। वह अपने चचेरे मामा और ममेरे भाई के पास बकाया पैसा तीस हजार मांगने रविवार की शाम उनके घर पैगंबरपुर गया था। अपने ममेरे भाई से पैसे की बातचीत ही कर रहा था की इतने में ही उसके चचेरे मामा नशे की हालत में आए और उसके ही गाड़ी से तेल निकालकर उसके ऊपर में छिड़ककर माचिस जलाकर आग लगा दी। फिलहाल स्थानीय काको थाना थाना की पुलिस को सूचना मिलने के बाद घायल युवक का इलाज कराने के लिए एवं उनका बयान दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें