ब्रेकिंग
बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपसड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंकाईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’?बिहार में फर्जी IPS बनकर वसूली करने वाला शातिर गिरफ्तार, NIA-CIA और BJP की जाली ID भी मिलीपटना में डॉक्टर से 10 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, पैसे नहीं देने पर हत्या की दी थी धमकीबिहार में ज्वेलर्स की दुकान से 20 लाख के गहनों की लूट, दिनदहाड़े बड़ी वारदात से हड़कंपसड़क किनारे खड़ी तीन कारों में अचानक लगी भीषण आग, दो गाड़ियां जलकर राख; लोगों ने जताई यह आशंकाईरानी तेल लेकर भारत आ रहे जहाज ने अचानक बदल दिया रास्ता, चीन की ओर क्यों बढ़ रहा ‘पिंग शुन’?

जहानाबाद नगर परिषद कार्यपालक पदाधिकारी पर कार्यालय में जानलेवा हमला, आरोपी वार्ड पार्षद पति गिरफ्तार

जहानाबाद नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दीनानाथ प्रसाद पर वार्ड पार्षद 30 की पति नीरज कुमार ने उनके कार्यालय में घुसकर जानलेवा हमला कर दिया। कर्मचारियों ने आरोपी को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पदाधिकारी ने कार्रवाई की मांग की है।

बिहार
© सोशल मीडिया
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

JEHANABAD: जहानाबाद नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी दीनानाथ प्रसाद पर उनके कार्यालय में ही घुसकर नगर परिषद वार्ड सदस्य संख्या 30 बिभा देवी के पति नीरज कुमार ने हमला कर दिया। हमले में कार्यपालक पदाधिकारी को शरीर पर दो जगह पर चोट के निशान पाये गये है। इस घटना के बाद कार्यालय में अफरा तफरी मच गई।


नगर परिषद के कर्मचारियों ने हमला करने वाले नीरज को पड़कर नगर थाने की पुलिस के हवाले कर दिया। फिलहाल पदाधिकारी ने नगर थाने में लिखित रूप से आवेदन दिया है। जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए जहानाबाद सदर अस्पताल में फिलहाल भेजा गया है। 


वहीं इस मामले में कार्यपालक पदाधिकारी दीनानाथ प्रसाद ने बताया कि ये वार्ड पार्षद 30 के पति हैं। यह हमारे कुछ है भी नहीं और इसे पिछले एक महीने से मेरा किसी भी तरह का कोई बातचीत या मुलाकात तक नहीं है। अचानक से यह मेरे कार्यालय में आये और हमारे ऊपर एक मोटे  तार से मारने पीटने लगा। 


इसके पूर्व में भी इन्होंने मेरे एक कार्यालय के स्टाफ के साथ मारपीट किया था। उस मामले में पुलिस की तरफ से कोई विशेष कार्रवाई नहीं की गई और आज यह मेरे ऊपर भी इस तरह का मारपीट और हमला किया है यह पूरी तरह से सनकी आदमी है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें