ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

लिपि सिंह बनी सहरसा की SP, मुंगेर गोलीकांड को लेकर आई थी विवादों में

PATNA: मुंगेर में पुलिस फायरिंग को लेकर विवादों में आई लिपि सिंह को सहरसा का नया एसपी बनाया गया है. सहरसा के एसपी राकेश कुमार को कैमूर का नया एसपी बनाया गया है. <s

लिपि सिंह बनी सहरसा की SP, मुंगेर गोलीकांड को लेकर आई थी विवादों में
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: मुंगेर में पुलिस फायरिंग को लेकर विवादों में आई लिपि सिंह को सहरसा का नया एसपी बनाया गया है. सहरसा के एसपी राकेश कुमार को कैमूर का नया एसपी बनाया गया है. 

चुनाव आयोग ने हटाने का दिया था निर्देश

मुंगेर में पुलिस फायरिंग के बाद मुंगेर जल रहा था. विरोध के बीच चुनाव आयोग ने कड़ी कार्रवाई की. 29 अक्टूबर को मुंगेर एसपी लिपि सिंह को हटाने का आदेश दिया. चुनाव आयोग ने इस पूरे मामले की जांच मगध डिवीजन के कमिश्नर असंगबा चुबा से कराने का निर्देश दिया था. इसके बाद से लिपि सिंह पोस्टिंग की प्रतिक्षा में थी. जिसके बाद नए साल पर उनको सहरसा का एसपी बनाया गया है.


लिपि सिंह के खिलाफ लोगों का गुस्सा

आपको बता दें कि बिहार में विधानसभा चुनाव मुंगेर में प्रतिमा विसर्जन के मामले ने तूल पकड़ा था. पुलिस की ओर से लाठीचार्ज से लेकर फायरिंग में कई लोग गंभीर रूप से घायल हुए और एक श्रद्धालु अनुराग पोद्दार की मौत हो गई. जिसके बाद वहां की एसपी लिपि सिंह के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गए. लोगों ने काफी प्रदर्शन किया. थाने के ऊपर हमला किया गया. पुलिस की गाड़ियां जलाई गईं. शहर में अव्यवस्था की स्थिति पैदा हो गई थी. लोगों का आरोप था कि लिपि सिंह ने जानबूझकर पुलिस फायरिंग कराई थी. 


2016 बैच की अधिकारी हैं लिपि सिंह

2016 बैच की आईपीएस लिपि सिंह बिहार के नालंदा जिला की रहने वाली है और राजनीतिक परिवार से ताल्लुकात रखती हैं. उनके पिता आरसीपी सिंह भी एक आईएएस अफसर रह चुके हैं और वर्तमान में राज्यसभा सांसद के साथ-साथ जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हाल के दिनों में बने हैं. आरसीपी सिंह को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का बेहद करीबी माना जाता है और वे पार्टी का चुनावी प्रबंधन भी देखते हैं. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें