ब्रेकिंग
पटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद बिहार में होटल बुक करना चाहते हैं तो घर बैठे करें, ऑनलाइन बुकिंग के लिए नई वेबसाइट लॉन्च, जानें...बिहार में कढ़ाई पनीर और मंचूरियन खाने के बाद युवक की मौत, दोस्त और भाई भी बीमार; होटल सीलसीतामढ़ी में 188 KM नई रेलवे लाइन का रास्ता साफ, 4 महीने में पूरा होगा फाइनल सर्वेपटना में एक और 'फ्लाईओवर'...पटना सिटी तक का सफर होगा आसान, बदलेगा राजधानी का ट्रैफिक सिस्टमबिहार दौरे पर जल्द निकलेंगे तेज प्रताप यादव, छोटे भाई को दिया यह आशीर्वाद बिहार में होटल बुक करना चाहते हैं तो घर बैठे करें, ऑनलाइन बुकिंग के लिए नई वेबसाइट लॉन्च, जानें...बिहार में कढ़ाई पनीर और मंचूरियन खाने के बाद युवक की मौत, दोस्त और भाई भी बीमार; होटल सीलसीतामढ़ी में 188 KM नई रेलवे लाइन का रास्ता साफ, 4 महीने में पूरा होगा फाइनल सर्वे

बिहार विधान सभा चुनाव में हवाला का पैसा खपाने की थी तैयारी, ईडी ने दो बड़े कारोबारी को किया गिरफ्तार

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव में हवाला का पैसा खपाने की तैयारी थी. फिर इस पैसे को कालाधन से सफेद करने की योजना चल रही थी. लेकिन ईडी की टीम ने 2 हवाला कारोबारी को गिरफ्तार कर लि

बिहार विधान सभा चुनाव में हवाला का पैसा खपाने की थी तैयारी, ईडी ने दो बड़े कारोबारी को किया गिरफ्तार
Manish Kumar
2 मिनट

PATNA: बिहार विधानसभा चुनाव में हवाला का पैसा खपाने की तैयारी थी. फिर इस पैसे को कालाधन से सफेद करने की योजना चल रही थी. लेकिन ईडी की टीम ने 2 हवाला कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है. एक की गिरफ्तारी मुजफ्फरपुर जबकि दूसरे की कोलकाता से हुई है. 

एक कारोबारी बिहार का रहने वाला

ईडी की टीम ने जिन दो हवाला कारोबारियों को गिरफ्तार किया उसमें से एक मुजफ्फरपुर का रहने वाला राजकुमार गोयनका और दूसरा कोलकाता का रहने वाला पंकज अग्रवाल शामिल है. दोनों को रिमांड पर लेकर पूछताछ होने वाली. शुरूआती पूछताछ में हवाला के 25 करोड़ रुपए का खुलासा हो चुका है. 

दोनों ने बनाई है सैकड़ों फर्जी कंपनियां

पूछताछ में खुलासा हुआ है कि बिहार विधानसभा चुनाव में हवाला का पैसा कमिशन पर चलाने की तैयारी में थे. दोनों शातिरों ने करीब 100 से अधिक फर्जी कंपनी बनाई है. कंपनी का नाम अपने ड्राइवर, स्टाफ, नौकरों के नाम पर खोला है. कई माध्यमों से शातिर काला धन को व्हाईट मनी बनाते थे. दोनों ने खुलासा किया है कि विदेशों से उनके पास हवाला का पैसा आता है. फर्जी खातों में पैसा को डाल देते हैं. फिर चेक के माध्यम से लोगों को देते हैं. अगर किसी को कैश पैसा चाहिए तो उससे आसानी से कमीशन पर दे देते थे. दोनों ने नोटबंदी के दौरान भी कालाधन को सफेद किया था. नोटबंदी के दौरान दोनों पर केस भी हुआ था.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

संबंधित खबरें