ब्रेकिंग
पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएंपति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं

होली में हवाई जहाज से सफर करने वाले यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, तीन गुना बढ़ा किराया

PATNA: होली में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं ऐसे में बिहार से बाहर रहने वाले लोग अपने घर वापस आते हैं. बिहार के मूल निवासी एक भारी संख्या में दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु जैसे बड़े शह

होली में हवाई जहाज से सफर करने वाले यात्रियों की बढ़ी मुश्किलें, तीन गुना बढ़ा किराया
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: होली में अब महज कुछ ही दिन बचे हैं ऐसे में बिहार से बाहर रहने वाले लोग अपने घर  वापस आते हैं. बिहार के मूल निवासी एक भारी संख्या में दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु जैसे बड़े शहरों से बिहार अपने सुविधा के अनुसार ट्रेन या हवाई जहाज से आते है. ऐसे में अगर यात्री हवाई जहाज से सफ़र करते है तो यात्रियों को अब पहले के मुकाबले तीन गुना ज्यादा पैसा देना होगा.


बता दें कि होली में दिल्ली और बेंगलुरु से पटना आने के लिए हवाई जहाज का किराया लगभग 12 हजार रुपया देना होगा तो वहीं चेन्नई और हैदराबाद या कोलकाता के लिए लगभग 13 हजार रूपये देने होंगे, जो पहले के सामान्य किराये से लगभग तीन से चार गुना ज्यादा है. फ्लाइट के टिकट की कीमत समय और मांग के अनुसार बढ़ते-घटते रहती है, ऐसे में होली के त्यौहार को देखते हुए किराया 4 मार्च को सबसे ज्यादा है. इसके पीछे की वजह ये है की 5 मार्च को रविवार है और 7 मार्च से होली की छुट्टी शुरू है इस कारण एक दिन की छुट्टी लेकर लोग 4 मार्च को सबसे ज्यादा सफर कर रहे हैं, इसलिए 4 मार्च को टिकट की ज्यादा मांग है और कीमत भी इस दिन बांकी के दिनों से काफी ज्यादा है.

होली त्यौहार के लिए 1 मार्च से ही लोग अपने घर आ रहे हैं ऐसे में ट्रेन और फ्लाइट में टिकट मिलना बेहद मुश्किल हो गया है, काफी मशक्कत से टिकट मिल भी जा रहा तो इसकी कीमत पहले से तीन गुना ज्यादा है. वहीं रेलवे के द्वारा भी होली स्पेशल ट्रेने चलाई गई है लेकिन इसके बावजूद ट्रेनों में टिकट मिलना बेहद मुश्किल है, ऐसे में तत्काल ही एक मात्र विकल्प बचा है, जिममें सामान्य से काफी ज्यादा किराया देना पड़ रहा है.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें