ब्रेकिंग
बिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोताLPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुनाबिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्तबिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडबिहार के हेल्थ सिस्टम की शर्मनाक तस्वीर: मेडिकल कॉलेज में बुजुर्ग मरीज को नहीं मिला स्ट्रेचर, बीमार दादी को स्कूटी पर बैठाकर वार्ड से बाहर लाया पोताLPG संकट के बीच सरकार का बड़ा फैसला, प्रवासी मजदूरों के लिए 5 किलो सिलेंडर का कोटा दोगुनाबिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध गैस रिफिलिंग के बड़े नेक्सस का किया पर्दाफास, नेपाल नंबर का टैंकर जब्तबिहार में जल्द शुरू होगी हेली टूरिज्म सेवा, पटना से बोधगया, नालंदा, राजगीर समेत 8 प्रमुख स्थलों तक मिनटों में पहुंच सकेंगे पर्यटक।पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंड

पुलिस की बड़ी लापरवाही : हथकड़ी सरका कर कोर्ट कैंपस से भागे आर्म्स एक्ट के 2 आरोपी, एक पकड़ाया

PATNA : पुलिस की बड़ी लापरवाही पटना से सामने आई है. जहां अवैध हथियार के साथ पकड़े गए दो बदमाश तीन पुलिसकर्मियों को चकमा देकर हथकड़ी सरकाते हुए पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के ग

पुलिस की बड़ी लापरवाही : हथकड़ी सरका कर कोर्ट कैंपस से भागे आर्म्स एक्ट के 2 आरोपी, एक पकड़ाया
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : पुलिस की बड़ी लापरवाही पटना से सामने आई है. जहां अवैध हथियार के साथ पकड़े गए दो बदमाश तीन पुलिसकर्मियों को चकमा देकर हथकड़ी सरकाते हुए पटना सिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र के गाय घाट स्थित व्यवहार न्यायालय के परिसर से फरार हो गए. 

पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए उसमें से एक अपराधी को पकड़ लिया है, जबकि दूसरा भागने में सफल रहा.  बुधवार की शाम अगमकुआं थाने के तीन आरक्षी आर्म्स एक्ट के आरोपी मुन्ना माइकल और अनुराग को कोर्ट में पेश करने के लिए पहुंचे थे. लेकिन दोनों कैदी मौका देख कर हथकड़ी सरका कर तेजी से बाहर की ओर भागने लगे.

बदमाशों को पुलिस गिरफ्त से भागता देख तीनों आरक्षियों ने दूर तक पीछा किया और एक आरोपी मुन्ना माइकल को पकड़ लिया, जबकि अनुराग भागने में सफल रहा. आपको बताते चलें कि अगमकुआं थाना क्षेत्र से पुलिस ने बीते दिनों दो युवकों को गिरफ्तार किया था. उसके पास से एक पिस्टल भी बरामद की गई थी. इसी केस में बुधवार को  पुलिस  व्यवहार न्यायालय में इन दोनों को पेश करने के लिए लाई थी. 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें