ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

हाजीपुर में अपहरण निकला प्रेम-प्रसंग का मामला: लड़की बोलीं..अपनी मर्जी से किया अमन के साथ शादी, दादी ने दबाव में आकर दर्ज कराया FIR

हाजीपुर में दादी द्वारा दर्ज अपहरण केस की जांच में प्रेम-प्रसंग का मामला सामने आया। युवती ने वीडियो जारी कर बताया कि वह अपनी मर्जी से प्रेमी अमन के साथ देवघर में शादी कर चुकी है। पुलिस मामले की आगे जांच कर रही है।

बिहार
लड़की का वीडियो आया सामने
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

VAISHALI: हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के सेंदुआरी गांव में एक दादी ने अपनी पोती की अपहरण का मामला दर्ज कराया था। जिसमें दादी सुमित्रा देवी यह आरोप लगाया था कि उनकी पोती का अपहरण गन पॉइंट पर किया गया है। लेकिन जब पुलिस ने मामले की जांच की तो पता चला की यह प्रेम-प्रसंग का मामला है। अब लड़की का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कह रही है कि मैं अपनी मर्जी से आई हूं और अपने प्रेमी अमन के साथ देवघर मंदिर शादी कर चुके हैं। 


दरअसल बीते 08 दिसंबर को हाजीपुर सदर थाना क्षेत्र के सेंदुआरी गांव निवासी सुमित्रा देवी ने अपनी 22 वर्षीया पोती मधु कुमारी के अपहरण का केस थाने में दर्ज कराया था। सुमित्रा देवी ने पुलिस से बताया था कि 10 की संख्या में आए अपराधियों ने शराब बेचने का आरोप लगा खुद को पुलिस बता घर खुलवाने की कोशिश की थी। जब परिवार के लोगों ने घर का दरवाजा नहीं खोला,तो बदमाशों ने खिड़की तोड़कर घर में घुस गए। जिसके बाद उनकी पोती मधु का उठाकर अपने साथ ले गये। सुमित्रा देवी ने यह भी बताया था कि परिवार के सभी सदस्यों को गन पॉइंट पर लिया गया था।


उधर जिस लड़की के अपहरण का केस दर्ज कराया गया था, वो अपने प्रेमी अमन के साथ 265 KM दूर झारखंड के देवघर स्थित बाबा बैधनाथ धाम मंदिर में हिंदू रीति रिवाज के साथ शादी रचा ली। शादी का वीडियो भी सामने आया है। मधु ने वीडियो बनाते हुए कहा कि मुझे किसी ने अपहरण नहीं किया है। मैं खुद अपनी मर्जी से अमन के साथ आई हूं और शादी कर ली हूं। लेकिन मुझे किसी से शिकायत नहीं है, लेकिन मेरी दादी ने गांव वालों के दबाव में आकर मेरे पति अमन के परिवार वालों पर एफआईआर दर्ज करवा दिया है। जो बिलकुल गलत और बेबुनियाद है। 


इस मामले पर सदर एसडीपीओ सुबोध कुमार का कहना है कि सदर थाने में एक प्राथमिक कल दर्ज की गयी थी, जिसमें आरोप लगाया गया कि गन पॉइंट पर एक युवती का अपहरण घर में घुसकर बदमाशों ने कर लिया है। लड़की की दादी के बयान के आधार पर जब पुलिस ने मामले की छानबीन की तो मामला प्रेम-प्रसंग का निकलकर सामने आया। वही अब लड़की ने खुद एक वीडियो जारी कर कह रही है कि मैं अपनी मर्जी से आई हूं और अमन से शादी की हूं। मेरा अपहरण नहीं हुआ है। जो बात मेरी दादी कह रही है वो सब गलत है। मेरे पति और उनके परिवार को फंसाने के लिए दादी ने झूठा एफआईआर थाने में दर्ज कराया है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।

 

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें