ब्रेकिंग
पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनातमुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपयेपरिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्टविवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह

H3N2 वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, पटना AIIMS में है पूरी तैयारी, 30 बेड का होगा आइसोलेशन वार्ड

PATNA : एच3एन2 वायरस को लेकर केंद्र सरकार ने अब बिहार सहित तमाम राज्यों को एक नई एडवाइजरी जारी है. जिसके बाद बिहार सरकार और स्वास्थ्य विभाग ने एच3एन2 फ्लू वायरस को लेकर अस्पत

H3N2 वायरस को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, पटना AIIMS में है पूरी तैयारी, 30 बेड का होगा आइसोलेशन वार्ड
Aprajita  ShilaAprajita Shila|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : एच3एन2 वायरस को लेकर केंद्र सरकार ने अब बिहार सहित तमाम राज्यों को एक नई एडवाइजरी जारी है. जिसके बाद बिहार सरकार और स्वास्थ्य विभाग  ने एच3एन2 फ्लू वायरस को लेकर अस्पतालों को अलर्ट किया है. साथ ही जिलों को जागरूकता अभियान शुरू करने के निर्देश दिये गये हैं. 


दरअसल, इंडियन काउंसिल आफ मेडिकल रिसर्च (आइसीएमआर) ने सभी राज्यों के लिए एच3एन2 फ्लू वायरस से बचाव के लिए आवश्यक कदम उठाने के सुझाव दिये हैं। जिसमें लोगों को बीमारी से बचने के लिए मास्क लगाने, भीड़भाड़ वाले स्थान से दूरी बनाने, सर्दी-जुकाम होने की स्थिति में तत्काल डॉक्टरी सलाह लेने जैसे कदम उठाने को कहा गया है। 


वहीं, आइसीएमआर के निर्देश के बाद सभी जिलों को विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिये गये हैं। अस्पतालों में बेड, दवाओं की पर्याप्त उपलब्धता रखने के लिए भी सिविल सर्जनों से कहा गया है। फिलहाल किसी को एच3एन2 फ्लू वायरस से चिंतित होने की जरूरत नहीं, लेकिन, सावधानी जरूरी है।  इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग के तरफ से जागरूकता अभियान शुरू किया जायेगा। 


इस बीमारी को देखते हुए Patna AIIMS प्रशासन अलर्ट मोड में हो गया है. इस वायरस से बचाव के सभी इंतजाम किये गये हैं. अस्पताल प्रशासन के पास भी पूरे संसाधन उपलब्ध हैं. वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी कर आइसोलेशन वार्ड और आईसीयू तैयार रखना का निर्देश जारी किया गया है. जरूरत पड़ने पर पटना एम्स में तुरंत 30 बेड के आइसोलेशन वार्ड तैयारी होंगे. बता दें पटना एम्स की ओर से सोमवार को इस वायरस के बारे में और बचाव से संबंधित जानकारी दी गई है.

टैग्स
इस खबर के बारे में
Aprajita  Shila

रिपोर्टर / लेखक

Aprajita Shila

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें