ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

पटना हाईकोर्ट की फटकार के बाद एक्शन में पथ निर्माण विभाग, गया-जहानाबाद के DM भी पहुंचे सड़क की जांच को

GAYA : सड़क निर्माण की सुस्त चाल पर पटना हाईकोर्ट की फटकार के पथ निर्माण विभाग का पूरा अमला आज एक्शन में दिखा। गया और जहानाबाद के डीएम भी मौके पर पहुंचे। पूरी टीम ने पटना-गया

पटना हाईकोर्ट की फटकार के बाद एक्शन में पथ निर्माण विभाग, गया-जहानाबाद के DM भी पहुंचे सड़क की जांच को
Anurag Goel
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GAYA : सड़क निर्माण की सुस्त चाल पर पटना हाईकोर्ट की फटकार के पथ निर्माण विभाग का पूरा अमला आज एक्शन में दिखा। गया और जहानाबाद के डीएम भी मौके पर पहुंचे। पूरी टीम ने पटना-गया नेशनल हाइवे पर सुस्त गति से चल रहे कार्य का गहन निरीक्षण किया।


पटना-गया नेशनल हाईवे-83 की मरम्मत कार्य की जांच को आज पथ निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता उत्तम कुमार पहुंचे। मौके पर गया के डीएम अभिषेक सिंह, जहानाबाद के डीएम नवीन कुमार समेत पथ निर्माण विभाग और एनएचआई प्रोजेक्ट के तमाम अधिकारियों का अमला भी मौके पर पहुंचा और मामले की जांच की। पटना की टीम ने डोभी से गया होते हुए पटना तक सड़क की स्थिति की जानकारी ली। टीम ने डोभी नेशनल हाईवे को बनाए जा रहे फोरलेन की प्रगति का निरीक्षण किया गया। इसी कड़ी में गया-जहानाबाद जिले के सीमा पर पाली गांव के समीप सड़क जायजा लिया।


बता दें कि पटना हाई कोर्ट ने पिछले 25 जून को नेशनल हाइवे निर्माण और मरम्मती पर जहानाबाद और गया के डीएम समेत एनएचएआई के क्षेत्रीय पदाधिकारी को सख्त निर्देश दिया था। चीफ जस्टिस न्यायमूर्ति संजय करोल की अध्यक्षता वाली खंडपीठ ने प्रतिज्ञा नामक संस्था और अन्य द्वारा दायर जनहित याचिकाओं पर गुरुवार को सुनवाई करते हुए अधिकारियों को 27 जून को कार्य का निरीक्षण करने का निर्देश दिया था । निरीक्षण कर इन्हें अगली सुनवाई की तिथि को रिपोर्ट कोर्ट में पेश करने का निर्देश दिया गया था। इस मामले पर अगली सुनवाई आगामी 30 जून को की जाएगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anurag Goel

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें