Gaya development News: गया नगर निगम में आयोजित कार्यक्रम में मंत्री जीवेश कुमार के अलावा सहकारिता मंत्री डॉ प्रेम कुमार, गया नगर निगम के मेयर डॉक्टर वीरेंद्र कुमार, पूर्व डिप्टी मेयर डॉक्टर मोहन श्रीवास्तव, एवं डिप्टी मेयर चिंता देवी समेत सभी वार्ड पार्षदगण उपस्थित रहे।
मंत्री जीवेश कुमार ने उद्घाटन करते हुए कहा कि शिलान्यास की गई 102 योजनाएँ नगर निगम के सभी वार्डों के हिसाब से अत्यंत उपयोगी हैं तथा गया के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होंगी।उन्होंने आगे कहा कि गया के विकास हेतु आवंटित राशि की कोई कमी नहीं रहेगी और आने वाले दिनों में और भी कई विभागीय योजनाओं की घोषणा की जाएगी।
कार्यक्रम में डॉ प्रेम कुमार ने भी जोर देते हुए बताया कि गया में तीव्र गति से विकास हो रहा है और इन विकास कार्यों के बल पर गया को बिहार व देश का नंबर वन शहर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्यक्रम के माध्यम से गया नगर निगम के विकास के लिए सरकारी प्रयासों में निरंतरता और प्रतिबद्धता को दर्शाया गया, जिससे शहर की बुनियादी सुविधाओं एवं संरचना में सुधार की उम्मीद की जा रही है।



