ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

गया में सिक्योरिटी गार्ड का मर्डर, खेत में मिला शव

GAYA : गया में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. आए दिन अपराधी पुलिस को चैलेंज करते हुए वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला गया के मगध मेडिकल थाना इलाके के दुबहल गांव की ह

गया में सिक्योरिटी गार्ड का मर्डर, खेत में मिला शव
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GAYA :  गया में बेखौफ अपराधियों का तांडव जारी है. आए दिन अपराधी पुलिस को चैलेंज करते हुए वारदात को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला गया के मगध मेडिकल थाना इलाके के दुबहल गांव की है. 

जहां अपराधियों ने एक सिक्योरिटी गार्ड की गला रेतकर हत्या कर दी. मृतक की पहचान मगध मेडिकल थाना क्षेत्र के दुबहल गांव के रहने वाले धनंजय सिंह उर्फ भोला सिंह  के रुप में की गई है. भोला पास के ही एक अपार्टमेंट में गार्ड का काम करता था. रविवार की रात वह किसी व्यक्ति से मिलने की बात कहकर घर से निकला था.  लेकिन जब देर रात जब घर नहीं लौटा तो परिजनों ने खोजबीन शुरू की. 

सोमवार को उसका शव गांव के ही बधार में मिला.जिसके बाद गांव में हड़कंप मच गया है. मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच जांच में जुट गई है. मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. मृतक के परिजनों ने बताया कि भोला गांव के ही रहने वाले ठेकेदार अखिलेश यादव से मिलने की बात कहकर घर से निकला था. परिजनों का आरोप है कि सूचना देने के बाद भी पुलिस एक्टिव नहीं थी. थानेदार ने कहा कि देर रात पुलिस ने कहा कि आपलोग खोजबीन करिए, पुलिस सुबह जाएगी. पर सुबह भी ग्रामीणों ने ही शव को देखा, पुलिस मौके पर नहीं पहुंची थी.

वहीं इस बारे में मौके पर पहुंचे डीएसपी संजीत कुमार प्रभात ने बताया कि दुबहल के पास एक गार्ड का नौकरी करने वाले 55 साल के शख्स की लाश मिली थी.  परिजनों के द्वारा किसी के बारे में नहीं बताया जा रहा है. पुलिस छानबीन कर रही है, जल्द ही अपराधियों को पकड़ लिया जाएगा.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें