ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

गयाजी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, लाखों रुपये के जेवर और कैश की चोरी से इलाके में दहशत

गया के चौड़हर मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने बंद घर से लाखों रुपये के नकद और जेवरात चोरी कर दिए। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है।

bihar
अपराधियों का तांडव जारी
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GAYAJEE: गया जी शहर के मगध मेडिकल थाना क्षेत्र अंतर्गत चौड़हर मोहल्ले में अज्ञात चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाया है। घर में घुसकर लाखों रुपये मूल्य के सामान की चोरी कर ली है। पीड़िता अपने बेटे के घर गई हुई थी और यहां कोई नहीं रह रहा था। इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने इस घटना को अंजाम दे दिया।  इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठा रहे हैं।


पीड़िता कौशलेश्वरी देवी ने बताया कि वे कुछ दिनों के लिए अपने बेटे के घर गई हुई थीं। घर बंद होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने सुनियोजित तरीके से चोरी की वारदात को अंजाम दिया। जब वह वापस लौटीं तो देखा कि घर का ताला टूटा हुआ है और अलमारी व अन्य सामान बिखरा पड़ा है। जांच करने पर पता चला कि घर से नकद रुपये, जेवरात और अन्य कीमती सामान गायब हैं, जिसकी कीमत लाखों रुपये बताई जा रही है।


घटना की सूचना मिलते ही कौशलेश्वरी देवी ने मगध मेडिकल थाना में अज्ञात चोरों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई। पीड़िता ने बताया कि घर में रखे जीवन भर का सारा जमा पूंजी चोरों ने उड़ा लिया है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद मगध मेडिकल थाना की पुलिस सक्रिय हो गई है। पुलिस मौके पर पहुंचकर घर का निरीक्षण कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है। इसके साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि चोरों की पहचान कर जल्द से जल्द गिरफ्तारी की जा सके।


स्थानीय लोगों का कहना है कि चौड़हर मोहल्ले में हाल के दिनों में चोरी की घटनाओं में इजाफा हुआ है, लेकिन पुलिस गश्ती नियमित नहीं होने के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। लोगों ने पुलिस प्रशासन से इलाके में सुरक्षा बढ़ाने और रात्रि गश्ती तेज करने की मांग की है।


वहीं पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा किया जाएगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घर छोड़कर जाते समय उचित सुरक्षा इंतजाम करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

गया से नितम राज की रिपोर्ट

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें