ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

Bihar News: चुनाव से पहले बिहार पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों रुपए की गांजा बरामद

Bihar News: बिहार के गया जिले में बाराचट्टी थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर एसटीएफ और गया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में गांजा जप्त किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, बरामद गांजे की कुल मात्रा 684 किलोग्राम है।

Bihar News
बिहार न्यूज
© GOOGLE
PRIYA DWIVEDI
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

Bihar News: बिहार के गयाजी जिले में बाराचट्टी थाना क्षेत्र के जीटी रोड पर एसटीएफ और गया पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में भारी मात्रा में गांजा जप्त किया गया। मिली जानकारी के अनुसार, बरामद गांजे की कुल मात्रा 684 किलोग्राम है, जिसकी अनुमानित कीमत डेढ़ करोड़ से अधिक बताई जा रही है। इस मामले में तीन गांजा तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने एक ट्रक और एक कार को भी जब्त कर लिया है, जिनका उपयोग तस्करों ने गांजे की तस्करी के लिए किया था। 


एसटीएफ और गया पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई बिहार और उत्तर प्रदेश एसटीएफ के संयुक्त अभियान का हिस्सा थी। मिली गुप्त सूचना के आधार पर पता चला कि दूसरे राज्य से भारी मात्रा में गांजा लाया जा रहा है। इसके बाद थाना क्षेत्र में सघन निगरानी रखी गई और कार्रवाई को अंजाम दिया गया। फिलहाल, गिरफ्तार तस्करों से पूछताछ की जा रही है और आगे की कार्रवाई जारी है।


पुलिस के अनुसार, बिहार विधानसभा चुनाव के मद्देनजर जिले में कई जगहों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। चुनाव के दौरान किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर नजर रखने और राज्य में कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए यह कदम उठाया गया है। एसटीएफ और गया पुलिस का यह संयुक्त अभियान इस बात का प्रमाण है कि चुनावी समय में भी राज्य में नशे की तस्करी पर नियंत्रण के लिए प्रशासन सतर्क है।


गया सिटी एसपी रामानंद कौशल ने बताया कि गिरफ्तार तस्करों के पास से बरामद वाहन और गांजे को कानूनी कार्रवाई के तहत जब्त कर लिया गया है। उन्होंने यह भी कहा कि तस्करों के नेटवर्क का पता लगाने और अन्य संभावित सहयोगियों की पहचान के लिए पूछताछ और जांच जारी है।

गयाजी से नीतम राज की रिपोर्ट

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

PRIYA DWIVEDI

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें