ब्रेकिंग
2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार 2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी नालंदा में महिला से छेड़खानी के बाद पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, अब तक 8 आरोपी गिरफ्तार

गया के बाराचट्टी में दर्दनाक सड़क हादसा, कंटेनर की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत

गया के बाराचट्टी थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने सर्विस लेन में बैठी दो महिलाओं को कुचल दिया। हादसे में दोनों की मौके पर मौत हो गई, जबकि चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हैं।

bihar
चालक-खलासी घायल
© REPORTER
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

GAYA JEE: गया मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर बाराचट्टी थाना क्षेत्र में शनिवार देर शाम एक भीषण सड़क हादसा हुआ, जिसमें तेज रफ्तार कंटेनर ट्रक ने सड़क किनारे बैठी दो महिलाओं को कुचल दिया। इस हादसे में दोनों महिलाओं की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, जबकि ट्रक का चालक और खलासी गंभीर रूप से घायल हो गए।


घटना बाराचट्टी थाना क्षेत्र के तेतरिया इलाके की बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, झारखंड की ओर से आ रहा कंटेनर ट्रक काफी तेज रफ्तार में था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे एक डंपर को बचाने के प्रयास में चालक ने अचानक ब्रेक लिया, जिससे ट्रक अनियंत्रित हो गया। नियंत्रण खोने के बाद ट्रक मुख्य सड़क से उतरकर सर्विस लेन में जा घुसा।


सर्विस लेन के किनारे एक घर के सामने बैठी दो महिलाएं ट्रक की चपेट में आ गईं। हादसा इतना भयावह था कि दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। महिलाओं को कुचलने के बाद कंटेनर दोबारा हाईवे पर चढ़ गया और सड़क के दूसरी ओर स्थित एक घर से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि घर का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।


हादसे के बाद इलाके में अफरातफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। दुर्घटना में ट्रक का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जिससे खलासी वाहन के अंदर फंस गया। बाद में जेसीबी की मदद से चालक और खलासी को बाहर निकाला गया। दोनों घायलों को इलाज के लिए बाराचट्टी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आगे की कार्रवाई की जा रही है।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें