ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

राजगीर में कबड्डी से लेकर क्रिकेट तक, अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन की बड़ी तैयारी

राजगीर में अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स अकादमी सह क्रिकेट स्टेडियम का निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। भवन निर्माण सचिव कुमार रवि ने बताया कि स्टेडियम को विश्वस्तरीय बनाने के लिए बीसीसीआई से मदद ली जा रही। यह जून तक तैयार हो जाएगा।

stadium
stadium
© stadium
User1
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

राजगीर के खेल प्रेमियों के लिए बड़ी खुशखबरी है! बिहार सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों को बढ़ावा देने के लिए राजगीर में खेल के बुनियादी ढांचे को विश्वस्तरीय बनाने की दिशा में तेजी से काम कर रही है। भवन निर्माण सचिव कुमार रवि ने सोमवार को सचिवालय में बैठक कर राजगीर स्थित अंतरराष्ट्रीय खेल अकादमी सह क्रिकेट स्टेडियम के निर्माण कार्य की समीक्षा की। बैठक में बताया गया कि क्रिकेट स्टेडियम जून 2025 तक मैचों के लिए तैयार हो जाएगा, हालांकि पहला मैच अक्टूबर 2025 में होने की संभावना है।


राजगीर क्रिकेट स्टेडियम अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस होगा। यह स्टेडियम 72843 वर्ग मीटर के विशाल क्षेत्र में फैला है और इसमें 40,000 दर्शकों के बैठने की व्यवस्था होगी। स्टेडियम का मुख्य पवेलियन पांच मंजिला होगा, जिसका फ्रेम स्ट्रक्चर तैयार हो चुका है और अब फिनिशिंग का काम चल रहा है। सचिव ने निर्माण एजेंसी को काम में तेजी लाने का निर्देश दिया और चेतावनी दी कि किसी भी तरह की लापरवाही पर दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।


बैठक में राजगीर खेल परिसर में होने वाले अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजनों की भी समीक्षा की गई। आगामी वर्ष 2025 में राजगीर में विश्व कप महिला कबड्डी चैंपियनशिप, खेलो इंडिया यूथ गेम्स और पैरा गेम्स-2025 का आयोजन किया जाएगा। इन आयोजनों के लिए बहुउद्देशीय हॉल का फिनिशिंग कार्य तेजी से चल रहा है।


मार्च 2025 में प्रस्तावित महिला कबड्डी विश्व कप में कई देशों की टीमें भाग लेंगी। यह आयोजन भारत में कबड्डी को विश्व स्तर पर पहचान दिलाने का सुनहरा अवसर होगा। साथ ही खेलो इंडिया यूथ गेम्स और पैरा गेम्स उभरते खिलाड़ियों को बड़ा मंच प्रदान करेगा।


राजगीर को बिहार का प्रमुख खेल केंद्र बनाने की दिशा में सरकार द्वारा किए जा रहे प्रयास सराहनीय हैं। क्रिकेट से लेकर कबड्डी तक विभिन्न खेलों के लिए विश्वस्तरीय आधारभूत संरचना तैयार की जा रही है। इससे न सिर्फ बिहार के खिलाड़ियों को अंतरराष्ट्रीय स्तर की सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि खेल मानचित्र पर राज्य को नई पहचान भी मिलेगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

User1

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें