ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

फरवरी में तीसरी दफे महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर, सब्सिडी खात्मे की तरफ

PATNA : देश में कमरतोड़ महंगाई ने आम लोगों के किचन में आग लगा रखी है. पेट्रोल डीजल की कीमतें एक तरफ आसमान को छूती जा रही हैं तो दूसरी तरफ रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में भी हर दिन इ

फरवरी में तीसरी दफे महंगा हुआ रसोई गैस सिलेंडर, सब्सिडी खात्मे की तरफ
Anamika
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : देश में कमरतोड़ महंगाई ने आम लोगों के किचन में आग लगा रखी है. पेट्रोल डीजल की कीमतें एक तरफ आसमान को छूती जा रही हैं तो दूसरी तरफ रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में भी हर दिन इजाफा हो रहा है. फरवरी महीने में तीसरी बार रसोई गैस सिलेंडर की कीमतें बढ़ाई गई हैं. सरकारी तेल कंपनियों ने गुरुवार को रसोई गैस सिलेंडर की कीमत  एक बार फिर से बढ़ा दी हैं.


गुरुवार को प्रति सिलेंडर 25 रुपये की बढ़ोतरी की गई है. इसके बाद 14.2 किलोग्राम के गैस सिलेंडर की कीमत पटना में ₹867. 50 रुपये से बढ़कर ₹892. 50 रुपये हो गई है. फरवरी महीने में गैस सिलेंडर की कीमतों के अंदर यह तीसरी बड़ी वृद्धि है. फरवरी में ही गैस सिलेंडर 100 रुपया महंगा हो चुका है.


दिसंबर 2020 में जिस गैस सिलेंडर की कीमत 792. 50 रुपये थी उसकी कीमत अब 100 रुपये ज्यादा हो चुकी है. इतना ही नहीं गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी भी अब खात्मे की तरफ है. अप्रैल 2020 में एक गैस सिलेंडर पर 245 रुपये की सब्सिडी मिलती थी, लेकिन आज यह घटकर 79-26 रुपये हो गई है. बड़े शहरों में घरेलू गैस सिलेंडरों की सब्सिडी में भारी कटौती की गई है. एक तरफ गैस सिलेंडर की कीमतों में इजाफा हो रहा है तो वहीं दूसरी तरफ तो सब्सिडी में कटौती होती जा रही है.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Anamika

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें