ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

एक 'तीर' से दो निशाना : यात्रा में पर्यावरण संदेश के साथ जनता का मूड भांपेंगे नीतीश, विपक्ष ने उठाए सवाल

PATNA : बिहार के सीएम नीतीश कुमार जल-जीवन-हरियाली यात्रा पर मंगलवार को निकलेंगे। यात्रा का मकसद तो लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करना है लेकिन इसके साथ-साथ नीतीश 2020 में होने

एक 'तीर' से दो निशाना : यात्रा में पर्यावरण संदेश के साथ जनता का मूड भांपेंगे नीतीश, विपक्ष ने उठाए सवाल
Desk
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार के सीएम नीतीश कुमार जल-जीवन-हरियाली यात्रा पर मंगलवार को निकलेंगे। यात्रा का मकसद तो लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करना है लेकिन इसके साथ-साथ नीतीश 2020 में होने वाले बिहार विधानसभा चुनाव से पहले जनता का मूड भी भापेंगे। नीतीश की यात्रा से पहले विपक्ष ने इसके औचित्य पर सवाल खड़ा करना शुरू कर दिया है।

जल-जीवन- हरियाली यात्रा के जरिए सीएम नीतीश कुमार  लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरुक करेंगे। बिहार में नदी, तालाब, कुंओं से लेकर जल संचय का संग्रहण करने के साथ-साथ वन पर्यावरण को बढ़ावा देन का संदेश नीतीश यात्रा के दौरान देंगे। 24000 करोड़ की बिहार सरकार  की ये महत्वाकांक्षी योजना बिहार के लिए महत्वपूर्ण मानी जा रही हैं।  सरकार को उम्मीद है की इस योजना के सफल होने से बिहार के पर्यावरण में भी बड़ा बदलाव होगा।

नीतीश कुमार ने अभी तक कई बड़ी योजनाओं की शुरुआत बिहार में की है जिसकी चर्चा देश भर में होती है। नीतीश के जल-जीवन -हरियाली कार्यक्रम की चर्चा भी देश भर में हो रही है। नीतीश इसके पहले भी कई यात्रा पर जा चुके हैं।हालांकि नीतीश की यात्रा से शुरू होने से पहले ही विपक्ष के निशाने पर आ गयी है।

आरजेडी प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी  ने सरकार पर सवाल  खड़ा करते हुए कहा कि पहले नीतीश कुमार जवाब दें कि उनकी पहले की योजनाओं का क्या नतीजा निकला। नीतीश की यात्रा से पहले सब-कुछ चकाचक कर दिया जाता है लेकिन यात्रा खत्म होते ही उस जगह की दुर्गति शुरू हो जाती है। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Desk

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें