ED Raid: प्रवर्तन निदेशालय ने बिहार-हरियाणा और गुजरात में बड़ी कार्रवाई की है. बिहार का चर्चित माफिया रिशु श्री और उससे जुड़े लोगों के नौ ठिकाने पर ED ने बड़ी कार्रवाई की है. जानकारी के अनुसार ईडी ने पटना, मुजफ्फरपुर ,पानीपत, सूरत समेत नौ ठिकानों पर छापेमारी की है.
पटना मुजफ्फरपुर के साथ हरियाणा के पानीपत और गुजरात के सूरत में ED ने छापेमारी की है. पटना में सामान्य प्रशासन विभाग के अंडर सेक्रेट्री के ठिकानों पर भी ईडी की रेड हुई है. अंडर सेक्रेट्री विनोद कुमार सिंह के गोला रोड स्थित आवास समेत पटना के छह ठिकाने पर रेड हुआ है. विनोद कुमार सिंह समान्य प्रशासन विभाग में संविदा पर अंडर सेक्रेट्री के पद कार्यरत हैंं. विनोद कुमार सिंह रिशु श्री के इशारे पर सामान्य प्रशासन के माध्यम से छोटे कर्मचारियों का ट्रांसफर पोस्टिंग करवाने का काम किया करता था.
वहीं, रिशु श्री के CA अविनाश कुमार के मुजफ्फरपुर स्थित आवास पर भी ED ने छापेमारी की है. माफिया रिशु श्री से जुड़े पटना, पानीपत, सूरत के ट्रेवल एजेंट के ठिकाने पर ED की रेड की गई है. बता दें, रिशु श्री जेल में बंद आईएएस अधिकारी संजीव हंस का बेहद करीबी है. पिछले महीने विशेष निगरानी इकाई ने ईडी की रिपोर्ट पर रिशु श्री व अन्य के खिलाफ भी केस दर्ज किया था.





