ब्रेकिंग
मुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायलमुजफ्फरपुर पुलिस की बड़ी कामयाबी: 4 अपहृत युवक-युवतियों को किया सकुशल बरामदनीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेजझारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशानावैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल

नीतीश के ड्रीम प्रोजेक्ट में घोटाला, बिहार म्यूजियम में टिकट का पैसा डकार गए कर्मी

PATNA : बिहार म्यूजियम को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जाता है। नीतीश कुमार में अपनी पहल से बिहार संग्रहालय का निर्माण कराया लेकिन अब सीएम नीतीश के इसी ड्रीम प्र

नीतीश के ड्रीम प्रोजेक्ट में घोटाला, बिहार म्यूजियम में टिकट का पैसा डकार गए कर्मी
Khushboo Gupta
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार म्यूजियम को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार का ड्रीम प्रोजेक्ट माना जाता है। नीतीश कुमार में अपनी पहल से बिहार संग्रहालय का निर्माण कराया लेकिन अब सीएम नीतीश के इसी ड्रीम प्रोजेक्ट में घोटाले की खबर है। जी हां, बिहार म्यूजियम में 5 करोड़ से ज्यादा का घोटाला सामने आया है। 


बिहार म्यूजियम से घोटाले की जो खबर सामने आई है उसके मुताबिक लगभग 5 करोड़ रुपए की हेराफेरी टिकटों की छपाई और उसकी बिक्री में म्यूजियम के कर्मियों ने ही कर दी। खबरों के मुताबिक बिहार म्यूजियम में हुए इस घोटाले को लेकर कोतवाली थाने में शिकायत भी दर्ज कराई जा चुकी है। इस गड़बड़ी के सामने आने के बाद म्यूजियम के निदेशक मोहम्मद यूसुफ लंबी छुट्टी पर चले गए हैं। उनके इस्तीफे की चर्चा भी जोरों पर है लेकिन अब तक किसी ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। 


निदेशक मोहम्मद यूसुफ की तरफ से टिकटों की बिक्री में गड़बड़ी का आरोप लगाते हुए संग्रहालय के अध्यक्ष संग्रह मौमिता घोष, पूर्व अपर निदेशक जयप्रकाश नारायण सिंह, रणवीर सिंह राजपूत, सुमित कुमार और योगेंद्र प्रसाद पाल के खिलाफ कोतवाली थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बिहार म्यूजियम में पैसों की गड़बड़ी का यह मामला ऑडिट कराए जाने के बाद सामने आया है। बताया जा रहा है कि बिहार म्यूजियम में प्रवेश के लिए जो टिकट छपवाए गए, उसमें शुरुआती दौर में सीरियल नंबर नहीं दिया गया। बिना सीरियल नंबर वाले टिकट जारी करने का मकसद पैसों का हिसाब-किताब नहीं रखना था।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Khushboo Gupta

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें