ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

दोस्त की बहन से हुआ प्यार तो भाई ने कुल्हाड़ी से काटकर ले ली जान, लड़की बोली- दोषी को फांसी पर लटकाओ

MOTIHARI: खबर मोतिहारी से है, जहां एक बहन ने अपने ही भाई के लिए फांसी की मांग कर दी है। दरअसल, भाई ने बहन के प्रेमी की पहले जमकर पिटाई की थी और फिर उसकी हत्या कर दी थी। अब लड़क

दोस्त की बहन से हुआ प्यार तो भाई ने कुल्हाड़ी से काटकर ले ली जान, लड़की बोली- दोषी को फांसी पर लटकाओ
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MOTIHARI: खबर मोतिहारी से है, जहां एक बहन ने अपने ही भाई के लिए फांसी की मांग कर दी है। दरअसल, भाई ने बहन के प्रेमी की पहले जमकर पिटाई की थी और फिर उसकी हत्या कर दी थी। अब लड़की का कहना है कि उसके प्रेमी को किसी और ने नहीं बल्कि उसके भाई ने ही मार डाला है। लड़की ने बताया है कि उसके भाई ने प्रेमी को कुल्हाड़ी से काट कर उसकी जान ले ली। घटना पूर्वी चंपारण जिले के केसरिया थाना क्षेत्र के दिलावरपुर की है। 




पिछले शनिवार को भगवानपुर दिलावरपुर नहर के किनारे से युवक की लाश मिली थी। मृतक मुजफ्फरपुर के साहेबगंज थाना क्षेत्र के धोलीपाल गांव का रहने वाला 20 साल का अभिषेक कुमार है। सूचना पाकर साहेबगंज थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए मुजफ्फरपुर भेज दिया। अभिषेक के चाचा विजय कुमार सिंह ने केसरिया थाना में आवेदन देकर दो लोगों को आरोपी बताया है। फिलहाल मामले की जांच शुरू कर दी गई है। 





घटना के बाद प्रेमिका मंजली कुमारी अपने प्रेमी के घर पहुंची और उसके लिए न्याय मांगने लगी। प्रेमिका ने कहा है कि उसके भाई ने ही प्रेमी की हत्या कर दी है। उसने कहा कि प्रेमी अभिषेक और उसके भाई आनंद मोहन आपस में दोस्त थे। प्रेमी अक्सर अपने दोस्त से मिलने उसे घर आता था। धीरे-धीरे दोनों को एक-दूसरे से प्यार हो गया। लेकिन ये प्यार भाई को रास नहीं आई और उसने अपनी बहन के प्रेमी की कुल्हाड़ी से काटकर हत्या कर दी। 

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें