ब्रेकिंग
पीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजापीयर थाना के अपर थानेदार घूस लेते कैमरे में कैद, मुजफ्फरपुर SSP ने किया सस्पेंडमुंगेर के बाद कटिहार में बुजुर्ग से ठगी: खुद को पुलिस बता ठग ने उड़ा लिए लाखों के जेवरVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा

मुजफ्फरपुर के डीएम के नाम से फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल, प्रशासन ने जारी की चेतावनी

जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के नाम से फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाए जाने का मामला सामने आया है। प्रशासन ने आम लोगों से सतर्क रहने और किसी भी संदेश या कॉल पर भरोसा न करने की अपील की है।

bihar
© social media
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUZAFFARPUR: मुजफ्फरपुर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन के नाम से मोबाइल नंबर 84589267391 का दुरुपयोग करते हुए एक फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल बनाए जाने की सूचना जिला प्रशासन को प्राप्त हुई है। इस संबंध में जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया है कि उक्त मोबाइल नंबर अथवा उससे संचालित कोई भी व्हाट्सएप प्रोफाइल उनका अधिकृत संपर्क माध्यम नहीं है।


जिलाधिकारी ने व्हाट्सएप एवं अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से जुड़े सभी अधिकारियों, कर्मियों, जनप्रतिनिधियों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस फर्जी प्रोफाइल से पूरी तरह सतर्क और सावधान रहें। उन्होंने कहा है कि इस प्रोफाइल से आने वाले किसी भी प्रकार के संदेश, कॉल, निर्देश या वित्तीय मांग पर कतई विश्वास न करें और न ही तत्काल कोई प्रतिक्रिया दें।


यदि किसी व्यक्ति को इस फर्जी व्हाट्सएप प्रोफाइल से कोई संदेश, कॉल या संदिग्ध संपर्क प्राप्त होता है, तो इसकी सूचना तुरंत जिला प्रशासन या नजदीकी थाना को दें। साथ ही संबंधित व्हाट्सएप प्रोफाइल को तुरंत ब्लॉक करने की सलाह दी गई है।


जिलाधिकारी कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि सभी आधिकारिक निर्देश केवल अधिकृत सरकारी माध्यमों, जैसे आधिकारिक पत्र, ई-मेल अथवा सत्यापित मोबाइल नंबरों के माध्यम से ही जारी किए जाते हैं। किसी भी व्यक्तिगत व्हाट्सएप नंबर के जरिए न तो गोपनीय जानकारी मांगी जाती है और न ही प्रशासनिक आदेश जारी किए जाते हैं।


इस मामले में जिला प्रशासन ने साइबर सेल एवं संबंधित एजेंसियों को जांच कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। साथ ही आम जनता से अपील की गई है कि वे साइबर अपराधों के प्रति सजग रहें और किसी भी प्रकार की अफवाह या असत्य सूचना को आगे प्रसारित न करें।

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें