ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

10 दिसम्बर को होगा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, 3 तारीख से शुरू होगी नामांकन की प्रक्रिया

PATNA: राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की सूची का अन्तिम प्रकाशन के साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।पार्टी के राष्ट्रीय

10 दिसम्बर को होगा राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव, 3 तारीख से शुरू होगी नामांकन की प्रक्रिया
Desk
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: राष्ट्रीय जनता दल के राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की सूची का अन्तिम प्रकाशन के साथ ही पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।पार्टी के राष्ट्रीय सहायक निर्वाचन पदाधिकारी चितरंजन गगन ने बताया कि केन्द्रीय कार्यालय दिल्ली, केन्द्रीय कैम्प कार्यालय पटना और सभी राज्य इकाइयों के प्रदेश कार्यालयों में राष्ट्रीय परिषद के सदस्यों की सूची का अन्तिम प्रकाशन कर दिया गया है। इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों का निर्वाचन की प्रक्रिया शुरू हो गई है।

चितरंजन गगन ने बताया कि आगामी 03 दिसम्बर को पटना स्थित पार्टी के केन्द्रीय कैम्प कार्यालय में राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों के निर्वाचन हेतु नामांकन पत्र दाखिल किया जायेगा और उसी दिन नामांकन पत्रों की जांच की जायेगी। प्रत्याशियों के नामों का प्रकाशन उसी दिन शाम पांच बजे कर दिया जायेगा।

आगामी 10 दिसम्बर को बापू सभागार में नवगठित राष्ट्रीय परिषद की बैठक होगी जिसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष और राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्यों का चुनाव किया जायेगा। उसी दिन पार्टी का खुला अधिवेशन होगा। इसके पूर्व 09 दिसम्बर को पटना के मौर्या होटल में निवर्तमान राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी जिसमें राष्ट्रीय परिषद और महाधिवेशन में प्रस्तुत किये जाने वाले विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा होगी।


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Desk

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें