ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

दारोगा को गोली मारे जाने से पुलिस एसोसिएशन नाराज, बोला.. अपराधियों को गोली की भाषा में जवाब देना होगा

PATNA : बाढ़ में अपराधियों द्वारा एक दारोगा को गोली मारे जाने की घटना ने एक तरफ जहां सुशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं वहीं दूसरी तरफ बिहार पुलिस एसोसिएशन इस घटना के बाद बेहद नार

दारोगा को गोली मारे जाने से पुलिस एसोसिएशन नाराज, बोला.. अपराधियों को गोली की भाषा में जवाब देना होगा
Manish Kumar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बाढ़ में अपराधियों द्वारा एक दारोगा को गोली मारे जाने की घटना ने एक तरफ जहां सुशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं वहीं दूसरी तरफ बिहार पुलिस एसोसिएशन इस घटना के बाद बेहद नाराज है. पुलिस एसोसिएशन ने इस घटना को दुखद बताते हुए कहा है कि बिहार के अंदर जिस तरह अपराधी बेलगाम होते दिख रहे हैं उसके बाद अब पुलिस को भी अपनी रणनीति में बदलाव करना होगा. बिहार पुलिस एसोसिएशन के अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा है कि अपराधियों को गोली की भाषा में जवाब देना होगा.

घटना से आक्रोश

मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा है कि यह जरूरी हो गया है कि अपराधी जिस हिसाब से पुलिस के साथ पेश आए उसी अंदाज में पुलिस भी उनके साथ बर्ताव करें. बिहार पुलिस एसोसिएशन के अंदर इस घटना के बाद आक्रोश व्याप्त है और अब एसोसिएशन के लोग इससे रणनीति की तरफ आगे बढ़ रहे हैं कि अपराधियों को गोली की भाषा से समझाया जाए.

बाढ़ में दारोगा को मारी गोली

बाढ़ में अपराधियों ने दारोगा को गोली मार दिया है. गंभीर स्थिति में दारोगा को इलाज के लिए पटना रेफर किया गया है. घटना के बारे में बताया जा रहा है कि घायल दारोगा का नाम बिपिन कुमार सिंह हैं. बाढ़ जीआरपी में तैनात हैं. उनको अपराधियों ने ड्यूटी के दौरान गोली मारी है.  आनन फानन में पुलिसकर्मियों ने उनको इलाज के लिए पटना भेजा. इस घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है.

पुलिस के अधिकारी खामोश

इस घटना के बाद कोई भी पुलिस पदाधिकारी कुछ भी बोलने से इनकार कर रहे हैं. लेकिन बताया जा रहा है कि सब इंस्पेक्टर बिपिन कुमार सिंह के पैर और पीठ में गोली लगी हुई है. उनको इलाज के लिए पीएमसीएच में भेजा गया है. उनकी स्थिति गंभीर बनी हुई है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Manish Kumar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें