DARBHANGA: बिहार में नई सरकार के गठन के बाद आपराधिक घटनाएं तेजी से बढ़ी है। ऐसी उम्मीद जताई जा रही थी कि सम्राट चौधरी के गृह मंत्री बनने के बाद क्राइम कम होगा, लेकिन ऐसा नहीं हो पा रहा है। मोतिहारी में वीआईपी सुप्रीमो मुकेश सहनी के पार्टी के नेता की हत्या कर दी गयी वही पटना में ट्रिपल मर्डर से सनसनी फैल गयी। अब दरभंगा में लूट की वारदात को अपराधियों ने अंजाम दिया है।
दरभंगा के सिंहवाड़ा में सोमवार शाम सेंट्रल बैंक के सीएसपी संचालक भोला यादव से 3.5 लाख रुपये लूट लिए गए। तरबन्नी के पास तीन बाइक सवार हथियारबंद अपराधियों ने उन्हें रोका और दो राउंड फायरिंग करते हुए पैसे से भरा बैग छीन लिया।
सूचना पर एसडीपीओ शुभेन्द्र कुमार सुमन और थानाध्यक्ष मौके पर पहुंचे। पुलिस ने एक खाली खोखा बरामद किया है और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं।एक बदमाश का चेहरा खुला था। घटना से इलाके में दहशत है।





