ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

बिहार के इस हाईवे पर खतरा! NHAI ने पुल निर्माण निगम को भेजा पत्र, जल्द होगी बैठक

पटना-बेतिया, यूपी-बेतिया और मोतिहारी-बेतिया एनएच के जंक्शन में होगा बदलाव। एनएचएआई ने जंक्शन को असुरक्षित माना, बिहार राज्य पुल निर्माण निगम को पत्र भेजा। जल्द होगी हाई प्रोफाइल बैठक। तीसरी सड़क मिलने से जंक्शन पर बढ़ी परेशानी।

accident
accident
© accident
User1
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

बिहार में पटना-बेतिया, यूपी-बेतिया और मोतिहारी-बेतिया राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) के जंक्शन को असुरक्षित माना गया है। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने बिहार राज्य पुल निर्माण निगम को पत्र भेजकर जंक्शन बदलने का निर्देश दिया है। ये तीनों राजमार्ग चनपटिया क्षेत्र के गुरुवलिया विश्वास में मिलते हैं, जहां पहले से जंक्शन बनाने का प्रस्ताव था। लेकिन एनएचएआई ने सुरक्षा कारणों से यहां बदलाव की अनुशंसा की है। इस संबंध में जल्द ही एनएचएआई और पुल निर्माण निगम के अधिकारियों की उच्चस्तरीय बैठक होने की संभावना है। 


तीसरी सड़क जुड़ने से बढ़ी परेशानी। पटना-बेतिया फोरलेन को एनएच-139डब्ल्यू और यूपी-बेतिया को एनएच-727एए के रूप में विकसित किया जा रहा है। ये दोनों सड़कें भारतमाला परियोजना के तहत बनाई जा रही हैं। मोतिहारी-बेतिया राजमार्ग पहले से ही एनएच-727 के रूप में मौजूद है। लेकिन तीनों सड़कों के एक ही स्थान पर मिलने से सुरक्षा को लेकर सवाल उठने लगे हैं। 


एनएचएआई के अनुसार, पटना-बेतिया और यूपी-बेतिया के लिए पहले से प्रस्तावित जंक्शन सुरक्षित था, लेकिन तीसरी सड़क जोड़ने से यातायात जटिल हो सकता है। इसीलिए हाईवे जंक्शन का पुनर्मूल्यांकन किया जा रहा है।


एनएचएआई और पुल निर्माण निगम के बीच जल्द ही एक हाई-प्रोफाइल बैठक होगी।नए इंटरचेंज के लिए सुरक्षित जगह की तलाश जारी है। भारतमाला परियोजना के तहत निर्माणाधीन सड़कों की सुरक्षा को प्राथमिकता दी जाएगी।

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

User1

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें