ब्रेकिंग
पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएंपति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुकप्रेमिका को बुलाने के लिए 300 फीट ऊंचे मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, घंटों चला हाई वोल्टेज ड्रामानालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केसजेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौताबिहार-झारखंड के बीच इस रूट पर चलेगी फास्ट MEMU ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी अमृत भारत एक्सप्रेस जैसी सुविधाएं

बिहार : कोरोना ने ली 2 सगे भाइयों की जान, एक साथ हुआ दोनों का अंतिम संस्कार

MUZAFFARPUR : बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार तेजी से फैलती जा रही है. संक्रमण की चपेट में आकर लोग दम तोड़ रहे हैं. वहीं, मुजफ्फरपुर जिले में भी संक्रमण बड़ी तेजी से फैल रहा है. ह

बिहार : कोरोना ने ली 2 सगे भाइयों की जान, एक साथ हुआ दोनों का अंतिम संस्कार
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

MUZAFFARPUR : बिहार में कोरोना संक्रमण की रफ़्तार तेजी से फैलती जा रही है. संक्रमण की चपेट में आकर लोग दम तोड़ रहे हैं. वहीं, मुजफ्फरपुर जिले में भी संक्रमण बड़ी तेजी से फैल रहा है. हालात ऐसे हैं कि कोरोना ने तीन घंटे के अंदर दो भाइयों की जान ले ली. कोरोना संक्रमण ने एक साथ घर के दो चिरागों को बुझा दिया. घटना जिले के नगर थाना क्षेत्र के छाता बाजार की है.


मिली जानकारी अनुसार छाता बाजार में कार्ड का कारोबार करने वाले दो भाई अरुण कुमार चौधरी और अजय कुमार चौधरी कोरोना संक्रमण का शिकार हुए थे. ऐसे में बीते दिनों दोनों भाइयों का इलाज के लिए शहर के अलग-अलग निजी अस्पतालों में भर्ती कराया गया था. लेकिन मंगलवार की देर रात 11 बजे छोटे भाई अजय की मौत हो गई. 


अभी परिवार वाले उसकी मौत पर आंसू बहा ही रहे थे कि देर रात 2 बजे बड़े भाई अरुण की भी मौत हो गई. दो बेटों की एक साथ मौत होने के बाद पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा. घटना की जानकारी मिलने के बाद आसपास के लोग सहम गए. स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों भाइयों को मुजफ्फरपुर के सीढ़ी घाट शमसान पहुंचाया गया, जहां एक साथ दोनों का दाह संस्कार किया गया. 


पड़ोस के लोगों ने बताया कि मृतक के परिजनों द्वारा दोनों का अलग अलग निजी अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा था. मगर बदहाल व्यवस्था की वजह से दोनों की मौत हो गई. समय पर सुई नहीं लगने की वजह से दोनों ने दम तोड़ दिया.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें