ब्रेकिंग
बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसाबिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तारबिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसाबिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दरBihar News: अंचलाधिकारियों की हड़ताल के बीच पटना के 11 अंचलों में नए CO की प्रतिनियुक्ति,लिस्ट देखें...मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्मपटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार

कोरोना के कारण पुलिस मेंस एसोसिएशन के चुनाव रुका, हालात सुधरने के बाद होगा फैसला

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण से बिगड़े हालात को देखते हुए पुलिस मेंस एसोसिएशन ने चुनाव को स्थगित कर दिया है। मौजूदा कार्यकाल पूरा होने के कारण एसोसिएशन की कई शाखाओं में चुनाव ह

कोरोना के कारण पुलिस मेंस एसोसिएशन के चुनाव रुका, हालात सुधरने के बाद होगा फैसला
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : बिहार में कोरोना संक्रमण से बिगड़े हालात को देखते हुए पुलिस मेंस एसोसिएशन ने चुनाव को स्थगित कर दिया है। मौजूदा कार्यकाल पूरा होने के कारण एसोसिएशन की कई शाखाओं में चुनाव होना था। इसकी प्रक्रिया भी शुरू हो गई थी लेकिन कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों को देखते हुए फिलहाल इस पर रोक लगा दी गई है। एसोसिएशन में तीन साल पर चुनाव होता है।


पुलिस मेंस एसोसिएशन एक बड़ा संगठन है। केन्द्रीय पदधारकों के अलावा सभी कुमा जिला, इकाई, रेल पुलिस जिला और विशेष सशस्त्र बटालियन में इसकी कुल 70 शाखाएं हैं। हर तीन वर्ष पर इन शाखाओं के भी चुनाव होते हैं। जिनका कार्यकाल पूरा हो चुका है, वैसी शाखाओं की चुनाव प्रक्रिया पिछले कुछ विस्तार दिनों से जारी थी। 


पटना जिला के अलावा विशेष सशस्त्र पुलिस 9 और सीआईडी शाखा में चुनाव पूरा हो चुका है। हालांकि कई शाखाओं का चुनाव अभी होना था। कोरोना के बढ़ते संक्रमण के बाद प्रदेश अध्यक्ष नरेन्द्र कुमार धीरज ने चुनाव को अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। सहायक महामंत्री बालाकांत शर्मा ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष के आदेश पर तत्काल प्रभाव से चुनावों को स्थगित कर दिया गया है। वर्तमान पदधाकरों को ही विस्तार दे दिया गया है जो अगले आदेश के तक के लिए प्रभावी होगा।

टैग्स
इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें