ब्रेकिंग
राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तारबिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडरबिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरलसीएम आवास में हलचल हुई तेज: नीतीश कुमार ने पार्टी नेताओं के साथ की अहम बैठक, बिहार में पक रही कौन सी सियासी खिचड़ी?

सिपाही भर्ती परीक्षा: कोरोना जांच केंद्र पर अभ्यर्थियों की उमड़ी भारी भीड़, कोरोना गाइडलाइन की उड़ी धज्जियां

AURAGABAD: बिहार में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना की दूसरी लहर ने हाहाकार मचा रखा है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है। इसे देखते हुए सरकार द्वारा

सिपाही भर्ती परीक्षा: कोरोना जांच केंद्र पर अभ्यर्थियों की उमड़ी भारी भीड़, कोरोना गाइडलाइन की उड़ी धज्जियां
Santosh SinghSantosh Singh|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

AURAGABAD: बिहार में कोरोना का कहर जारी है। कोरोना की दूसरी लहर ने हाहाकार मचा रखा है। कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या थमने का नाम नहीं ले रही है। इसे देखते हुए सरकार द्वारा गाइडलाइन जारी किया गया है। लोगों को इस गाइडलाइन का पालन करने की अपील भी की जा रही है। कोरोना की भयावह स्थिति को देखते हुए लोगों को दो गज दूरी मास्क है जरूरी और सेनिटाइजर का प्रयोग करने की बात कही जा रही है लेकिन औरंगाबाद में सरकार के गाइडलाइन की धज्जियां उड़ाई जा रही है। इसे देखने वाला तक कोई नहीं है। औरंगाबाद सदर अस्पताल की जो तस्वीरें सामने आई है उसे देखकर आप भी हैरान हो जाएंगे। इन तस्वीरें को देखने से लगता है कि शायद इन्हें कोरोना का डर नहीं है। 



दरअसल औरंगाबाद पुलिस लाइन में सिपाही भर्ती के लिए आयोजित दौड़ में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को मेडिकल के लिए कोरोना की जांच कराने का निर्देश दिया गया। जिसके बाद सभी महिला व पुलिस अभ्यर्थी सदर अस्पताल पहुंचे और कोरोना की जांच के लिए कतार में लग गये। जांच केंद्र पर अभ्यर्थियों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी।



इस दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का भी पालन नहीं किया गया। जांच केंद्र के रजिस्ट्रेशन काउंटर पर सिपाही अभ्यर्थियों की भीड़ ऐसी लग गयी कि इस दौरान धक्का मुक्की की स्थिति उत्पन्न हो गयी। सिपाही बहाली के लिए दूसरे जिलों से आए अभ्यर्थियों ने सरकारी व्यवस्था को आड़े हाथों लेते हुए अपनी जमकर भड़ास निकाली।



अभ्यर्थियों ने भी माना कि यहां कोरोना गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा है। कोरोना जांच की व्यवस्था पुलिस केंद्र पर ही की जानी चाहिए थी। अभ्यर्थियों की भीड़ ऐसी है कि जो कोरोना नेगेटिव होगा वह भी पॉजिटिव हो जाएगा। ऐसे में कोरोना संक्रमण बढ़ने का खतरा भी बढ़ सकता है। 

इस खबर के बारे में
Santosh Singh

रिपोर्टर / लेखक

Santosh Singh

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें