ब्रेकिंग
छपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावनाछपरा पंचायत भवन में महिला कर्मी का पंखे से लटका मिला शव, हत्या या आत्महत्या की गुत्थी में उलझा मामलाबिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदनमृत समझकर किया दाह संस्कार: जिंदा लौटा अमर चौहान, किशनगंज में रेल पुलिस की कार्यशैली पर सवालवैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहासफिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना

कांग्रेस ने कर दी तेजस्वी की स्कीम की घोषणा: राजेश राम ने कहा..बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी तो महिलाओं को हर महीने देंगे 2500 रूपये

महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि हमारी सरकार की पहली गारंटी महिलाओं को समर्पित है। यह सिर्फ घोषणा नहीं है, यह महिलाओं के सम्मान और अधिकार की बात है।

bihar
कांग्रेस की बड़ी घोषणा
© google
Jitendra Vidyarthi
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA: बिहार विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने जो घोषणा बीते कुछ महीने पहले की थी उसी स्कीम का ऐलान आज कांग्रेस ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस बुलाकर किया। तेजस्वी यादव ने यह ऐलान किया था कि बिहार में महागठबंधन की सरकार बनी तो माई बहिन मान योजना के तहत महिलाओं को 2500 रूपये की आर्थिक मदद करेंगे। ठीक उसी स्कीम की घोषणा आज  कांग्रेस ने दोबारा कर दी। इसे चुनावी घोषणा बताया जा रहा है। बिहार में महागठबंधन की सरकार बनने के बाद इस स्कीम का लाभ महिलाओं को मिलेगा। 


कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश राम ने पटना में प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि बिहार में 6 दल मिलकर बने इंडिया गठबंधन के लोग एक विचारधारा से बिहार में माई बहिन मान योजना लाएंगे। बिहार में यदि महागठबंधन की सरकार बनी तो इस योजना के तहत बिहार की महिलाओं को हर महीने 2500 रूपये आर्थिक मदद दी जाएगी। महागठबंधन सरकार के लिए यह योजना ड्रीम प्रोजेक्ट है। उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस ने कर्नाटक से इसे शुरू किया। कांग्रेस शासित राज्य कर्नाटक में 2500 रुपये प्रतिमाह महिलाओं को देने का काम कर रहे हैं। वही झारखंड और शिमला में भी हमारी सरकार चल रही है वहां भी इस योजना को चालू किया गया है। 


बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर सियासी सरगर्मियाँ तेज़ हो गई हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस ने महिलाओं के लिए एक बड़ी चुनावी घोषणा की है। प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने मंगलवार को प्रेस वार्ता में कहा कि महागठबंधन की सरकार बनने पर ‘माई बहिन मान योजना’ लागू की जाएगी, जिसके तहत जरूरतमंद महिलाओं को हर माह ₹2500 की आर्थिक सहायता दी जाएगी।


राजेश राम ने कहा, “इस योजना के माध्यम से हम महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना चाहते हैं। महागठबंधन के सभी सहयोगी दलों के साथ समन्वय बैठक में इस योजना को लागू करने पर सहमति बनी है।” उन्होंने आगे बताया कि कर्नाटक, झारखंड और हिमाचल प्रदेश जैसे राज्यों में कांग्रेस सरकारें पहले ही इस तरह की योजनाएँ लागू कर चुकी हैं।


महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा ने कहा कि हमारी सरकार की पहली गारंटी महिलाओं को समर्पित है। यह सिर्फ घोषणा नहीं है, यह महिलाओं के सम्मान और अधिकार की बात है। कांग्रेस ने इस योजना को लेकर एक पोस्टर और मिस कॉल अभियान भी शुरू किया है। पोस्टर में लिखा गया है: “महागठबंधन की सरकार बनने के बाद, जरूरतमंद महिलाओं को ₹2500 महीना सम्मान राशि।” पंजीकरण की प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए एक मिस कॉल नंबर 8800023525 जारी किया गया है। इच्छुक महिलाएं इस नंबर पर कॉल कर अपनी जानकारी दर्ज कर सकती हैं।


कांग्रेस ने बीजेपी पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्होंने भी महिलाओं को आर्थिक मदद का वादा किया था, लेकिन सत्ता में आने के बाद उसे निभाया नहीं। राजेश राम ने आरोप लगाया कि “बिहार की मौजूदा सरकार महिलाओं के अधिकारों और नौकरियों से उन्हें वंचित कर रही है। राज्य में महिलाओं की साक्षरता दर सबसे कम है और रिक्त पदों को भरने की कोई गंभीरता नहीं दिखाई जा रही।” कांग्रेस मिशन बिहार 2025 के तहत जनता से संवाद कर रही है और इस योजना को महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक मजबूत कदम बताया जा रहा है।

पटना से प्रेम की रिपोर्ट

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Jitendra Vidyarthi

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें