ब्रेकिंग
पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासापटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह2025 बैच के 11 IAS अधिकारियों की जिलों में तैनाती, सहायक समाहर्ता और सहायक दंडाधिकारी बनाए गए जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

सीएम नीतीश ने ली कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज, दोनों डिप्टी सीएम और कई मंत्रियों ने भी ली वैक्सीन

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज़ ले ली है. मुख्यमंत्री आज आईजीआईएमएस पहुंचे और वहां उन्होंने अपने वैक्सीन की दूसरी डोज ली. मुख्यमंत्री के अला

सीएम नीतीश ने ली कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज, दोनों डिप्टी सीएम और कई मंत्रियों ने भी ली वैक्सीन
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

PATNA : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज़ ले ली है. मुख्यमंत्री आज आईजीआईएमएस पहुंचे और वहां उन्होंने अपने वैक्सीन की दूसरी डोज ली. मुख्यमंत्री के अलावे बिहार के दोनों डिप्टी सीएम तारकेश्वर प्रसाद और रेनू देवी ने भी कोरोना वैक्सीन ली है. इनके अलावा सरकार के वरिष्ठ मंत्री विजय कुमार चौधरी, विजेंद्र यादव ने भी कोरोना वैक्सीन की दूसरी डोज ले ली है.


पटना के आईजीआईएमएस में मुख्यमंत्री के साथ पहुंचे. उनके सचिव और बिहार के पूर्व मुख्य सचिव दीपक कुमार ने भी वैक्सीन की दूसरी डोज ली. मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार ने भी वैक्सीन का अंतिम डोज ले लिया है. इस मौके पर बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे भी मौजूद थे. अस्पताल के सुपरिटेंडेंट मनीष मंडल की मौजूदगी में डॉक्टरों की टीम ने मुख्यमंत्री समेत अन्य मंत्रियों को वैक्सीन लगाई.


सीएम नीतीश ने टीकाकरण अभियान की शुरुआत के साथ पहले ही दिन कोरोना की वैक्सीन ली थी. 1 मार्च को सीएम नीतीश ने कोरोना वैक्सीन का पहला डोज लिया था.  1 मार्च को मुख्यमंत्री का जन्मदिन भी था. बिहार में वैक्सीनेशन का काम लगातार जारी है. टीका उत्सव को सरकार में बड़े पैमाने पर अभियान के तहत पर चलाया है और अब दूसरे चरण के वैक्सीनेशन का काम भी रफ्तार पकड़ने वाला है. 


बिहार में कोरोना के हालात को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने एक बार फिर चिंता जताई है. मुख्यमंत्री ने कहा है कि कोरोना की ज्यादा से ज्यादा टेस्टिंग से ही हम इसके बारे में सही स्थिति का आकलन कर सकते हैं. नीतीश कुमार ने कहा कि टीकाकरण अभियान भी बेहद जरूरी है. संक्रमण के दौर में लोग टीकाकरण को अपनाते रहे यह महत्वपूर्ण हो जाता है.

टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें