ब्रेकिंग
VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजाभीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्करबिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़कीVAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजाभीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्करबिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की

चुनाव बाद हिंसा में RJD नेता की हत्या, तेजस्वी के विधानसभा क्षेत्र में हुआ मर्डर

VAISHALI : विधान परिषद चुनाव के तुरंत बाद आरजेडी नेता की हत्या की खबर सामने आ रही है. खबर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर से है. यहां एक आरजेडी नेता की गोली

चुनाव बाद हिंसा में RJD नेता की हत्या, तेजस्वी के विधानसभा क्षेत्र में हुआ मर्डर
First Bihar
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

VAISHALI : विधान परिषद चुनाव के तुरंत बाद आरजेडी नेता की हत्या की खबर सामने आ रही है. खबर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर से है. यहां एक आरजेडी नेता की गोली मारकर हत्या कर दी गई है. आरजेडी नेता को गोली मारी गई उसका नाम राजीव रंजन बताया जा रहा है .राघोपुर प्रखंड के पहाड़पुर स्थित वार्ड नंबर 3 में इस घटना को अंजाम दिया गया है.


घटना के बाद मिली पहली जानकारी के मुताबिक के चुनावी रंजिश के कारण आरजेडी नेता राजीव रंजन को गोली मारी गई है. इस घटना को किन लोगों ने अंजाम दिया है फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है. आपको बता दें कि बिहार में विधान परिषद चुनाव के नतीजे कल ही सामने आए हैं. वैशाली सीट पर आरजेडी उम्मीदवार की हार हुई थी. सुबोध राय के चुनाव हारने के बाद आरजेडी में यहां खुद अंतर कलह मचा हुआ है. इसी बीच तेजस्वी के विधानसभा क्षेत्र राघोपुर में उन्हीं की पार्टी के एक नेता की हत्या से सनसनी फैल गई है.


राजीव रंजन को जब गोली मारी गई उसके बाद तत्काल इलाज के लिए आरजेडी नेता को हाजीपुर सदर अस्पताल लाया गया. लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है. पुलिस मौके पर पहुंची है लेकिन फिलहाल यह बात साफ नहीं हो पाई है कि राजीव रंजन को किन लोगों ने निशाना बनाया.

इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

First Bihar

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें