ब्रेकिंग
बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधानरामनवमी पर डाकबंगला में भव्य कार्यक्रम: मनोज तिवारी के गानों पर झूमने लगे लोग, जय श्रीराम के नारे से गूंज उठा श्रीराम चौक रामनवमी जुलूस के दौरान अचानक होने लगी निशांत की सादगी की चर्चा, मंच पर खड़े सरदार जी को खुद कुर्सी पर बिठाने लगे सीएम के बेटे

छात्रों का जोश 'हाई' : ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव कल, लगभग ढ़ाई लाख स्टूडेंट डालेंगे वोट

DESK: ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी में लगातार तीसरे साल छात्र संघ का चुनाव कराया जा रहा है जिसको लेकर 1 दिसंबर यानी कल मतदान किया जाएगा। इसको लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा

छात्रों का जोश 'हाई' : ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी छात्र संघ चुनाव कल, लगभग ढ़ाई लाख स्टूडेंट डालेंगे वोट
Desk
|
|AMP
विज्ञापन — Rectangle

DESK: ललित नारायण मिथिला यूनिवर्सिटी में लगातार तीसरे साल छात्र संघ का चुनाव कराया जा रहा है जिसको लेकर 1 दिसंबर यानी कल मतदान किया जाएगा। इसको लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा सारी तैयारी पूरी कर ली गई है, वहीं छात्रों का जोश भी 'हाई' दिख रहा है।

40 कॉलेज में होने वाले छात्रसंघ चुनाव को लेकर विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा 44 पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की गई है। यूनिवर्सिटी के 240507 छात्र-छात्राएं 441 पदों पर हो रहे चुनाव के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। 1 दिसंबर को प्रथम चरण का मतदान सुबह दस बजे से चार बजे तक सभी कालेजों में किया जाएगा, जिसको लेकर सभी प्रकार की तैयारी पूरी कर ली गई है। यही नहीं, मतदान के लिए छात्रों को अपना पहचान पत्र लाना अनिवार्य किया गया है।

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव काफी रोचक है। यहां मुख्य मुकाबला अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, एनएसयूआई, वामपंथी छात्र गठबंधन और जनता दल यूनाइटेड के छात्र संगठन के बीच है। हालांकि कई जगह वामपंथी संगठन के साथ मिलकर एनएसयूआई लड़ रही है।

छात्रसंघ चुनाव के प्रथम चरण में कुल 43 कॉलेजों में से 40 में छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान की प्रक्रिया होगी। तीन कॉलेज जिसमें समस्तीपुर के मोहिउद्दीन नगर के आरबीएस कॉलेज अंदौर, दरभंगा के मिलत कॉलेज और मधुबनी के डीएसजे कॉलेज राजनगर में छात्र संघ का चुनाव निर्विरोध तरीके से संपन्न हुआ है। इन तीनों कॉलेज में 13089 छात्र अध्‍यनरत हैं। 


टैग्स
इस खबर के बारे में

रिपोर्टर / लेखक

Desk

FirstBihar न्यूज़ डेस्क

विज्ञापन

संबंधित खबरें